जब पर्यटकों ने Queen से पूछा, 'आपने महारानी एलिजाबेथ को देखा है'.......
ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन के बाद दुनिया भर से शोक संवेदनाएं उमड़ पड़ीं।
लंदन, 9 सिंतबर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का निधन हो गया है। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। क्वीन एलिजाबेथ ने 70 साल से अधिक समय तक ब्रिटेन पर शासन किया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को याद कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स और पत्रकारों ने महारानी के पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी रिचर्ड ग्रिफिन (Richard Griffin) की एक क्लिप साझा की है, जिसमें वो महारानी के बारे में एक बहुत ही मजेदार किस्सा बता रहे हैं।
Recommended Video

जब महारानी पिकनिक पर गई थीं
Sky News के इस वीडियो क्लिप में रिचर्ड ग्रिफिन (Richard Griffin) बताते हैं कि एक बार वह महारानी एलिजाबेथ के साथ स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर में बाल्मोरल महल के पास पिकनिक पर गए थे। इस दौरान कुछ पर्यटक वहां आ गए जो उस इलाके में छुट्टियों पर थे। रिचर्ड ने बताया, "महारानी हमेशा की तरह रुकीं और उन्होंने पर्यटकों से हैलो कहा। पहली बार पर्यटकों के वहां रुकने से यह साफ था कि उन्होंने महारानी को पहचाना नहीं था।

पर्यटकों ने महारानी को नहीं पहचाना
पर्यटकों ने इस दौरान महारानी को बताया कि वो कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने महारानी एलिजाबेथ से भी पूछा, 'आप कहां रहती हैं?' महारानी के पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी ग्रिफिन उस घटना को याद करते हुए आगे बताते हैं कि, महारानी ने पर्यटकों से कहा कि, वो लंदन में रहती हैं। लेकिन पहाड़ियों के दूसरी तरफ उनका एक हॉलिडे होम भी है। वायरल क्लिप में ग्रिफिन आगे बताते हैं कि, "एक पर्यटक ने तब महारानी से पूछा कि वह कब से यहां आ रही हैं, और उन्होंने जवाब दिया, 'जब मैं छोटी बच्ची थी तब से, मतलब पिछले 80 सालों से।

पर्यटकों ने पूछा आप महारानी से मिली हैं
एक पर्यटक ने उनसे पूछा कि, "ठीक है, अगर आप 80 साल से यहां आ रही हैं, तब तो आप महारानी से जरूर मिली होंगी?" ग्रिफिन ने आगे कहा, वैसे मैं तो नहीं, लेकिन डिकी रोज उनसे मिलते हैं," ग्रिफिन को उनके पुकारने वाले नाम से संबोधित करते हुए महारानी ने फटाफट जवाब दिया। यह सुनकर आश्चर्यचकित पर्यटक फिर मेरी ओर मुड़े," ग्रिफिन ने कहा और पूछा, "वो कैसी दिखती हैं?" ग्रिफिन ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने पर्यटकों से कहा था कि कभी-कभी बहुत जिद्दी हो जाती हैं, लेकिन उनके पास लवली सेंस ऑफ ह्यूमर है।

महारानी ने कहा, आपको अमेरिका में पता चल जाएगा
पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों को तब भी अंदाजा नहीं हुआ कि वो महारानी एलिजाबेथ के ही सामने खड़े हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान एक पर्यटक ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया और फोटो लेने के लिए कैमरा महारानी के हाथ में थमा दिया और महारानी से एक तस्वीर लेने के लिए कहा। इसके बाद महारानी ने एक तस्वीर ली। इसके बाद पर्यटकों ने महारानी के साथ भी एक तस्वीर ली और अपने रास्ते पर आगे बढ़ गए। ग्रिफिन ने आगे बताया क, महारानी ने पर्यटकों से कहा था, "जब वो यह तस्वीर अमेरिका में अपने दोस्तों को दिखाएंगे तो मैं वो नजारा जरूर देखना चाहूंगी।' मुझे उम्मीद है कि कोई बताएगा कि मैं कौन हूं।
(photo credit : Twitter)












Click it and Unblock the Notifications