चीन में 1,870 रुपए में बिक रही है पहाड़ों की ताजी हवा
बीजिंग। चीन जो अपने आर्किटेक्ट और टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है अब हवा की बिक्री की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। जी हां, आपने जिस हवा को अभी तक सिर्फ महसूस किया था, वह अब चीन में कैन में बंद होकर बिकने लगी है।

हाल ही में चीन में बढ़ते वायु प्रदुषण ने दुनियाभर की चिंताएं बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर ही कनाडा की एक कंपनी ने यह कदम उठाया है।
कनाडा की एक कंपनी चीन के लोगों को पहाड़ की ताजा हवा कैन में भरकर बेच रही है। इसकी कीमत करीब 1,870 रुपए यानी 28 डॉलर है। कनैडियन कंपनी बैंफ और लेक लुईस से ताजी हवा लाने का दावा कर रही है।
हवा से भरी से कैन चीन में लोगों का ध्यान खींच रही हैं। चीन में इन कैन को खरीदने के लिए जैसे होड़ मच गई है। इस कैन को कनाडा की 'वाइटैलिटी एयर' नाम की कंपनी बेच रही है।
कंपनी 'प्रीमियम ऑक्सीजन की कैन के लिए करीब 1,870 रुपए चार्ज कर रही है। वहीं बैंफ एयर की कैन के लिए लोगों को करीब 1,600 रुपए अदा करने पड़ रह हैं।
चीन में वाइटैलिटी एयर के रीप्रेजेंटेटिव हैरिसन वैंग ने बताया कि जैसे ही चीन की बेवसाइट टाओबाओ पर कैन को बेचने के लिए रखा गया। देखते ही इनकी बिक्री हो गई।
कंपनी ने करीब दो माह पहले चीन में इन कैन के लिए मार्केटिंग शुरू की थी। 500 कैन बिक चुकी हैं और 700कैन्स को शिपिंग के लिए भेजा जा चुका है।
वैंग के मुताबिक चीन में प्रदूषण उनकी कंपनी के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है और वो चाहते हैं कि लोगों को ताजी हवा में सांस लेने का मौका मिले।












Click it and Unblock the Notifications