यूक्रेन में एक 50 टन वजनी सेना के टैंक ने एक कार को कुचला, वीडियो बना रहे लोगों की निकली चींखें

यूक्रेन में चारों तरफ इस समय तबाही का मंजर है। इसी बीच यूक्रेन से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टैंक ने एक कार को कुचल दिया।

कीव, 26 फरवरी। यूक्रेन में चारों तरफ इस समय तबाही का मंजर है। रूस की सेना ने सब कुछ नेस्तनाबूद कर दिया है और अब रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने की ओर बढ़ चुकी है। इस खूनी जंग के बीच यूक्रेन पर रूस के हमले के कई दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें रूसी सेना यूक्रेनियों पर कहर बरपाती नजर आ रही है। एक साइकल सवार यात्री पर मिसाइल गिरने के बाद उसकी मौत होने, एक बहुमंजिला इमारत के मिसाइल द्वारा ध्वस्त होने के वीडियो सामने आने के बाद एक और रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि सेना का एक टैंक सामने से आ रही एक कार को कुचल देता है। इसके बाद इस वीडियो को बनाने वाले लोगों की चीखें निकल जाती हैं।

Tank Ran Over A Car

यूक्रेनी संसद से कुछ दूरी पर घटी यह घटना

यह हादसा यूक्रेन के संसद भवन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुआ। कार को कुचलने के बाद सेना का वह टैंक वहां से चला जाता है। इसके बाद उस कार के पास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। खुशकिस्मती से कार में बैठ शख्स की सांसें चल रही होती हैं। इसके बाद वहां इकट्ठा हुए लोग कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाल लेते हैं।

जानबूझकर चढ़ाया टैंक

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक यह टैंक Strela-10 नामक टैंक था, जिसे रूस और यूक्रेन दोनों देशों की सेनाएं इस्तेमाल करती हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा माना जा रहा है कि इस टैंक को रूसी सैनिक या रूसी समर्थक चला रहे थे। 58 वर्षीय स्थानीय निवासी विक्टर बरबाश ने कहा कि यह घटना इत्तेफाकन नहीं हुई। उन्होंने जानबूझकर कार पर टैंक चढ़ाया। यही नहीं उन्होंने कार को पूरी तरह चकनाचूर करने के लिए टैंक को रिवर्स भी किया।

यह भी पढ़ें: 6 सालों तक सोशल मीडिया से दूर रहने की शर्त जीता लड़का, 18वें जन्मदिन पर मिला इतने लाख का चेक

राजधानी कीव में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने

बता दें कि रूसी सेना इस समय यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है। दोनों सेनाओं के बीच शहर की सीमा के बाहक युद्ध जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+