साउथ कोरिया को पूरा भरोसा अमेरिका के साथ होकर रहेगी नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मीटिंग

साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता को लेकर सकारात्‍मक है। उसका कहना है कि इस बात के पूरे आसार है कि अमेरिका के साथ सिंगापुर में अगले माह वार्ता जरूर होगी। साउथ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी योनहाप की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

सियोल। साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता को लेकर सकारात्‍मक है। उसका कहना है कि इस बात के पूरे आसार है कि अमेरिका के साथ सिंगापुर में अगले माह वार्ता जरूर होगी। साउथ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी योनहाप की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया की ओर से साउथ कोरिया के साथ वार्ता को कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता पर भी खतरा मंडराने लगा था। नॉर्थ कोरिया की ओर से कहा गया था कि अब अमेरिका के साथ वार्ता भी सस्‍पेंड हो सकती है।

kim-jong-un-donald-trump

डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी है धमकी

अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच सिंगापुर में 12 जून को बातचीत होनी है। साउथ कोरिया की न्‍यूज एजेंसी योनहाप ने राष्‍ट्रपति मून जे इन के नेशनल सिक्‍योरिटी ऑफिस चुंग इयू योंग के हवाले लिखा है कि अमेरिका-नॉर्थ कोरिया के बीच शिखर सम्‍मेलन होगा इस बात के 99.99 प्रतिशत आसार हैं। आपको बता दें कि किम जोंग उन नॉर्थ कोरिया के पहले ऐसे नेता होंगे जो अमेरिका के राष्‍ट्रपति से मुलाकात करेंगे। योनहाप की मानें तो वार्ता तय समय और तारीख पर ही होगी। इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी और नार्थ कोरियाई अधिकारी जून में उनकी और किेम जोंग उन के बीच मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं। हालां‍कि ट्रंप ने इस मुलाकात से पहले किम जोंग उन के सामने एक आकर्षक प्रस्‍ताव रखा है तो इसके साथ ही उन्‍हें एक धमकी भी दी गई।

नॉर्थ कोरिया हो जाएगा तबाह

ट्रंप के मुताबिक अगर मुलाकात होनी है तो होकर रहेगी अगर नहीं होती है तो फिर वह अगले कदम के बारे में सोचेंगे। उन्‍होंने कहा, 'हमारी मीटिंग हो सकती है और नहीं भी हो सकती है। अगर मीटिंग नहीं होती है तो फिर यह काफी इंट्रेस्टिंग होगा। हम देखेंगे कि क्‍या होता है।डोनाल्‍ड ट्रंप ने किम जोंग उन को भरोसा दिलाया है कि अगर वह अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से छोड़ने पर राजी हो जाते हैं तो फिर उनके पास हमेशा के लिए सत्‍ता में रहने का मौका होगा। लेकिन इसके साथ ही ट्रंप ने किम जोंग को धमकी भी दी कि अगर उन्‍होंने अमेरिका के साथ बातचीत को किसी अंजाम तक नहीं पहुंचाया तो फिर नॉर्थ कोरिया को 'तबाह' किया जा सकता है। ट्रंप की ओर से नॉर्थ कोरिया पर आई यह टिप्‍पणी अब तक की सबसे विस्‍तृत टिप्‍पणी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+