90 साल के विलियम शैटनर बने दुनिया के सबसे उम्रदराज आंतरिक्ष यात्री

टेक्सास, अक्टूबर 13: जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड रॉकेट और कैप्सूल की दूसरी उड़ान भरी। यान इस दूसरी यात्रा में चार यात्रियों को लेकर आंतरिक्ष में गया। ये यात्री अर्थ ऑब्जरवेशन कंपनी प्लैनेट के सह संस्थापक क्रिस बोशुईजेन, 90 वर्षीय विलियम शैटनर, ब्लू ओरिजिन की वीपी ऑड्रे पावर्स और फ्रांसीसी सॉफ्टवेयर कंपनी डैसो सिस्टम्स के उप-प्रमुख ग्लेन डे रीस थे। इसमें एक आंतरिक्ष यात्री 90 वर्षीय विलियम शैटनर बेहद ही खास थे। इन यात्रियों ने अंतरिक्ष में भारहीन महसूस की।

90 year old William Shatner becomes the oldest man to fly into space

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, लॉन्च से लेकर लैंडिंग तक, दस मिनट से अधिक समय तक चलने वाले दूसरे क्रू मिशन ने इतिहास रच दिया। क्योंकि इसमें 90 वर्षीय शैटनर भी शामिल थे। पृथ्वी पर वापस लौटते ही शैटनर ने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वे दुनिया के सबसे उम्रदराज आंतरिक्ष यात्री बन गए। इससे पहले ये कारनाम 82 वर्षीय वैली फंक के नाम था। जो पिछले महीने ही आंतरिक्ष में गई थीं।

शैटनर को वापस जाते समय यह कहते हुए सुना गया कि, यह उनके द्वारा वर्णित किसी भी चीज़ के विपरीत था, जो कुछ भी मैंने कभी देखा था। इससे पहले शैटनर ने कहा, मैंने लंबे समय से अंतरिक्ष के बारे में सुना है। मैं इसे अपने लिए देखने का अवसर ले रहा हूं। क्या चमत्कार है। पिछली उड़ान की तरह ये यात्रा भी लगभग 10 मिनट में पूरी की गई। ये चालक दल को करमन रेखा से पार ले गई।

जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ने अपनी दूसरी लॉन्चिंग 20 जुलाई के बाद अब की है। पहले मिशन में जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क बेजोस, 82 वर्षीय नासा की सदस्य वॉली फंक और 18 वर्षीय युवा डच छात्र ओलिवर डैमेन। उस समय अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे बुजुर्ग महिला वॉली फंक बनी थी, लेकिन अब दूसरे मिशन में विलियम शैटनर अंतरिक्ष यात्रा करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन जाएंगे।

90 वर्षीय विलियम शैटनर एक एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर, रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट हैं। साल 1966 में उन्होंने टेलीविजन सीरीज स्टार ट्रेक में उन्होंने कैप्टन जेम्स टी कर्क का किरदार निभाया था। इसके बाद इस पर बनी फिल्म में भी उन्होंने कैप्टन कर्क का किरदार निभाया था। उन्हे उनके इस किरदार के लिए जाना जाता है। शैटनर रील लाइफ में भले आंतरिक्ष की कई बार सैर कर चुके हो लेकिन रियल लाइफ में ये उनका पहला अनुभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+