दादाजी की उम्र में 50 साल छोटी लड़की से की शादी, 83 साल में बना बाप, अब सता रहा मरने का डर

न्यूट्रीशन एक्सपर्ट अल्बर्टो कॉर्मिलोट ने कहा कि, ‘मुझे पता है कि जीवन अनंत नहीं है। वह छोटा लड़का यहां मेरे पास है, लेकिन मैं जबतक रहूंगा, उसके साथ ही रहूंगा’।

लंदन, जून 23: एक शख्स ने खुलासा किया है कि वह 83 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बना है। 83 साल के न्यूट्रीशन एक्सपर्ट ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है, कि वो तीसरी बार पिता बने हैं, लेकिन अब उन्हें डर भी सता रहा है, कि वो अपने बच्चे को बड़ा होते हुए नहीं देख पाएंगे, क्योंकि पता नहीं उनकी जिंदगी के कितने दिन बचे हैं।

83 साल की उम्र में बने पिता

83 साल की उम्र में बने पिता

न्यूट्रीशन एक्सपर्ट अल्बर्टो कॉर्मिलोट ने अपनी उम्र से करीब 50 साल छोटी लड़की एस्टेफेनिया से तीसरा बच्चा पैदा किया है और बच्चा पैदा करने के लिए लिए उन्होंने फर्टीलिटी ट्रीटमेंट का सहारा लिया। हालांकि, अल्बर्टो को पता है, कि उनकी उम्र अब काफी ज्यादा हो चुकी है, बावजूद इसके उनका मानना है कि, वो अपने बेटे एमिलियो की परवरिश में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे।

पिता बनने पर क्या बोले

पिता बनने पर क्या बोले

न्यूट्रीशन एक्सपर्ट अल्बर्टो कॉर्मिलोट ने कहा कि, 'मुझे पता है कि जीवन अनंत नहीं है। वह छोटा लड़का यहां मेरे पास है, लेकिन मैं जबतक रहूंगा, उसके साथ ही रहूंगा'। उन्होंने कहा कि, 'जब तक मेरी जिंदगी थम नहीं जाती है, मैं हर दिन का उसके साथ पूरी मस्ती के साथ जिंदगी को जियूंगा और मैं ऐसा प्लानिंग कर रहा हूं, ताकि हमारी जिंदगी काफी ज्यादा खुशनुमा हो'। उन्होंने कहा कि, 'भले ही मेरे पास अब एक छोटी जिंदगी बची है, लेकिन मैं उसे खुशनुमा बनाने की कोशिश कर रहा हूं'।

बेटे के लिए छोड़ रहे हैं यादें

बेटे के लिए छोड़ रहे हैं यादें

अल्बर्टो कॉर्मिलोट अब अपनी जिंदगी के बचे हुए दिन में अपने बेटे के लिए सुनहरी यादें छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसीलिए वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे के साथ बिताते हैं, ताकि वो उन यादों को जीवन भर संभाल कर रख सके'। उन्होंने कहा कि, उनका बेटा आगे जाकर भी उन्हें याद कर सके, इसलिए वो ऑडियो और वीडियो संदेश रिकॉर्ड करते हैं और अपने बेटे के लिए जमा करते हैं, ताकि भविष्य में उनका बेटा उन संदेशों को सुन सके।

जीवन का वास्तविकता करते हैं रिकॉर्ड

जीवन का वास्तविकता करते हैं रिकॉर्ड

अल्बर्टो कॉर्मिलोट ने कहा कि, वो चीजों को ड्रामा नहीं बना रहे हैं, बल्कि वो सिर्फ जीवन की वास्तविकता को रिकॉर्ड करते हैं और अपने बेटे के लिए सहेज कर रखते हैं। उन्होंने अपने बेटे के लिए एक फोन खरीदा और उसमें वाट्सएप मैसेज में वो ऑडियो और वीडियो संदेश रिकॉर्ड करते हैं।

अल्बर्टो का है खुशहाल परिवार

अल्बर्टो का है खुशहाल परिवार

अल्बर्टो के पहले से ही दो वयस्क बेटे, रेनी और एड्रियन हैं, साथ ही तीन पोतियां भी हैं। उनकी पहली पत्नी मोनिका अर्बोर्गस्ट का 2017 में निधन हो गया था। अर्जेंटीना में रहने वाले पिता को 2012 में पेट के कैंसर का पता चला था, लेकिन सर्जरी से ट्यूमर के सभी निशान हटा दिए गए थे। दंपति ने बताया कि, उनका बेटा अब 9 महीने का हो चुका है और उसे चीनी भाषा सिखाने के लिए उन्होंने एक ट्वीटर को रखा है।

बच्चे के भविष्य की प्लानिंग

बच्चे के भविष्य की प्लानिंग

उन्होंने कहा कि, जैसे ही उन्हें पता चला, कि वो उम्र के इस पड़ाव पर फिर से पिता बनने वाले हैं, उसी वक्त से उन्होंने बच्चे की बेहतर जिंदगी और उसके भविष्य के लिए प्लानिंग शुरू कर दी थीय़ अल्बर्टो ने कहा कि वह चाहते थे कि उनका बेटा चीनी सीखे क्योंकि यह "भविष्य की भाषा" है। भाषा सीखने के साथ-साथ वह बच्चे को संगीत की शिक्षा भी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, वो लगातार अपने बेटे के भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं, कि वो कैसे बड़ा होकर अपनी जिंदगी में काफी कुछ अच्छा कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+