स्कॉटलैंड की आजादी से जुड़े 8 अहम सवाल
लंदन। 18 सितंबर को दुनिया के खूबसूरत देश स्कॉटलैंड के भविष्य का फैसला होगा। इस बात का फैसला होगा कि क्या स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम का ही हिस्सा रहेगा या फिर एक स्वतंत्र देश बन जाएगा।
अगर फैसला स्कॉटलैंड के पक्ष में आया तो फिर वर्ष 2016 से स्कॉटलैंड एक स्वतंत्र देश बन जाएगा। लेकिन इस फैसले के साथ ही कई ऐसी बातें भी हैं जो स्कॉटलैंड के अलावा यूके के लिए भी काफी अहम हैं।
इसकी आजादी पर तो फैसला लेने की तारीख आ गई है लेकिन अभी भी आठ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब तलाश जा रहा है।

ब्रिटेन का सबसे बड़ा तेल निर्यातक
अगर स्कॉटलैंड, यूके से अलग हो जाता है तो फिर वह ब्रिटेन के साथ ही साथ ही यूरोप और नाटो सेना के लिए भी एक बड़ा झटका साबित होगा। आपको बता दें कि ब्रिटेन के तेल का अधिकतर हिस्सा स्कॉटलैंड से ही जाता है।

क्या आत्मनिर्भर बन सकेगा स्कॉटलैंड
कुछ लोगों को इस बात का डर है कि अगर स्कॉटलैंड अगर हो गया तो फिर क्या यह अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा। स्कॉटलैंड की जनसंख्या 50 लाख है और इसकी आजादी की आवाज को बुलंद करने वाले लोगों की मानें तो स्कॉटलैंड उत्तरी सागर में स्थित तेल के कुंए से मिलने वाले पैसों से आत्मनिर्भर बन सकेगा।

कब तक जिंदा रहेंगे उत्तरी सागर के भरोसे
वहीं स्कॉटलैंड की आजादी के विरोधियों की मानें तो आखिर कब तक स्कॉटलैंड उत्तरी सागर से मिलने वाले तेल पर निर्भर रहेगा। उसे दूसरे देशों की जरूरत है और इसलिए जरूरी है कि वह ब्रिटेन का ही हिस्सा रहे।

करेंसी को लेकर कंफ्यूजन
18 तारीख को जनमत संग्रह का तो ऐलान हो गया है लेकिन यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि स्कॉटलैंड अगर अलग देश बनता है तो फिर उसकी करेंसी पौंड होगी या फिर स्टर्लिंग इसे लेकर काफी कंफ्यूजन है। इसके अलावा अगर स्कॉटलैंड अलग हुआ तो वह यूरोपियन यूनियन का हिस्सा बन सकता है। ऐसे में यह भी एक सवाल है कि क्या इसकी करेंसी यूरो होगी या फिर यह कोई नई करेंसी अपनाएगा।

फिलहाल ग्लास्गो में
ब्रिटेन के पास जितनी न्यूक्लियर सबमरीन हैं वे सभी अभी स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में रखी हुई हैं। अगर स्कॉटलैंड अलग हो जाता है तो फिर इन सबमरींस को कहां रखा जाएगा, ब्रिटेन के सामने बड़ा सवाल होगा।

या बनेगा स्कॉटिश किंगडम
ब्रिटेन से अलग होने पर हो सकता है कि स्कॉटलैंड एक संवैधानिक राजशाही वाला देश बन जाए। अगर ऐसा हुआ तो इसकी प्रमुख ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय होंगी। वहीं कुछ लोग स्कॉटिश किंगडम के बारे में भी बात करने लगे हैं।

ब्रिटेन का कर्ज
अभी इस बात पर भी फैसला नहीं लिया जा सका है कि क्या स्कॉटलैंड के लोग दोहरी नागरिकता रख सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर स्कॉटलैंड के लोगों के पास ब्रिटेन और स्कॉटलैंड दोनों का पासपोर्ट रखने की आजादी होगी। साथ ही अगर स्कॉटलैंड की करेंसी पौंड ही रही तो फिर उसे ब्रिटेन का थोड़ा कर्ज अपने ऊपर लेना होगा।

यूरोपियन यूनियन के लिए करना होगा अप्लाई
आजाद होने के बाद स्कॉटलैंड अपने आप यूरोपीय यूनियन में शामिल नहीं हो सकता।ब्रिटिश सरकार के मुताबिक अलग होने पर स्कॉटलैंड को सदस्यता के लिए आवेदन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications