आग से तबाह हुई बिल्डिंग में पांच दिन बाद जिंदा मिला 74 साल का बुजुर्ग
वाशिंगटन। यूएस में 74 साल के एक बुजुर्ग पांच दिन तक एक बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिए गए। इस बिल्डिंग में पांच दिन पहले आग लग गई थी। सोमवार को इस हाउसिंग सोसाइटी में इंजीनियर जांच के लिए पहुंच तो पाया कि करीब 74 साल के एक बुजुर्ग इसके भीतर हैं। बुजुर्ग की सेहत भी ठीक बताई गई है।

बीते बुधवार को साउथइस्ट वीशिंगटन में एक हाउसिंग सोसायटी आग की चपेट में आ गई थी। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया था। तब सभी फंसे हुए लोगों को निकाल लिया गया था। तब राहतकर्मियों को लगा था कि भीतर और कोई नहीं है। सोमवार को जब इंजीनियर बिल्डिंग की जांच के लिए पहुंचे तो इन बुजुर्ग को पाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनको कुछ चोटें जरूर लगी हैं लेकिन कोई गंभीर जख्म नहीं है। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर सोमवार को जब बिल्डिंग में पहुंचे थे तो किसी की आवाज सुन उस ओर देखा तो बुजुर्ग को पाया। ये एक कुर्सी पर बैठे थे और कमरे में फंसे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications