सर्वे: 63 प्रतिशत अमेरिकियों ने माना, ट्रंप नही चाहते कि रूस के साथ चुनाव में हुई धांधली की जांच हो
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 आम चुनाव के दौरान कुछ फर्जीवाड़ा किया था, इस बात को ज्यादातर अमेरिकी नागरिक भी स्वीकार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एपी (एसोसिएट प्रेस) द्वारा करवाए गए एक सर्वे में ज्यादातर लोगों ने माना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव में जरूर कुछ गड़बड़ियां की है। साथ ही इस सर्वे में यह भी दिखाया गया है कि ज्यादातर अमेरिकी अपने राष्ट्रपति ट्रंप से खुश नहीं है।

एपी-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफैयर्स रिसर्च के पोल के मुताबिक, ज्यादातर अमेरिकी लोग इस बात को मानते हैं कि चुनाव में रूस के साथ हुई डील को लेकर चल रही जांच में डोनाल्ड ट्रंप ने बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोल में एक और बात सामने आई है कि अमेरिकी लोग अपने राष्ट्रपति के काम के तरीकों से बेहद खुश नहीं है। बता दें कि यूएस कांग्रेस और स्पेशल काउंसल रोबर्ट मुलर की टीम 2016 में हुए आम चुनाव में धाधंली को लेकर जांच कर रही है।
इस जांच में प्रति 10 में से 4 लोगों ने कहा कि चुनाव में ट्रंप ने रूस के कुछ गड़बड़ी की है। वहीं, अन्य 3 लोगों का मानना है कि ट्रंप में चुनाव में जरूर कुछ अनैतिक काम किए हैं। पोल के दौरान 65 साल की देबरा नानेज ने कहा कि ट्रंप ने चुनाव मे ट्रंप ने कानून तोड़ा है और अमेरिकी लोगों से झूठ बोला है। इस सर्वे में करीब 63 प्रतिशत लोगों ने माना है कि चुनाव में ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर धांधली की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने रूस के साथ मिलकर चुनाव में धांधली की थी। इसके लिए यूएस कांग्रेस ने एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि कोर्ट में एक रुसी हैकर इस बात को स्वीकार कर चुका है कि चुनाव के दौरान रूस सरकार के कहने पर उसने रिपब्लिकन पार्टी के कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया था।












Click it and Unblock the Notifications