ब्लू ओरिजिन के यान से 6 यात्रियों ने 10 मिनट तक की अंतरिक्ष की सैर, सुरक्षित जमीन पर लौटे
नई दिल्ली, 11 नवंबर: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड की बेटी लौरा शेपर्ड को शनिवार को लॉन्च किया। ठीक 50 साल पहले एनल ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की थी। इस उड़ान में कुल 6 यात्री थे, जिसमें चार ने अपने ब्लू ओरिजिन को पैसा दिया था, जबकि दो की यात्रा फ्री थी। ये NS-20 मिशन अंतरिक्ष में केवल 10 मिनट का ही था।

ब्लू ओरिजिन ने अंतरिक्ष यान का नाम 'न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान' लौरा के पिता के नाम के ऊपर रखा। ये उनका इस साल का तीसरा और आखिरी प्रक्षेपण था। कंपनी ने बताया कि शनिवार को वेस्ट टेक्सास की लॉन्च साइट से उनके स्पेस शिप ने उड़ान भरी। जिसमें लौरा के अलावा दो बार के एमी पुरस्कार विजेता माइकल स्ट्रहान, परोपकारी डायलन टेलर, निवेशक इवान डिक, बेस वेंचर्स के संस्थापक लेन बेस और उनके बेटे कैमरन बेस भी थे। इस यात्रा में चार यात्रियों ने कंपनी को भुगतान किया था, लेकिन अभी तक राशि का खुलासा नहीं हो पाया है।
कंपनी ने आगे बताया कि शनिवार की उड़ान में 6 यात्रियों ने भारहीनता का आनंद लिया। उस दौरान उनका यान ग्रह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। वैसे तो सभी यात्री न्यू शेपर्ड यान के कैप्सूल में थे, जिसे एक सिस्टम के जरिए जमीन पर कंट्रोल सेंटर से नियंत्रित किया जा रहा था। इसके अलावा उड़ान के दौरान यान की गति ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना थी। वहीं जब यान लौटा, तो उसके पैराशूट को खोला गया, जिससे उड़ान कैप्सूल की गति कम हो गई। कुछ देर बाद ये रेगिस्तान में सुरक्षित लैंड हुआ।












Click it and Unblock the Notifications