केर्च स्‍ट्रेट में हुई घटना में छह भारतीयों की मौत, छह अब तक लापता, चार को बचाया गया

मॉस्‍को। सोमवार को रूस के केर्च स्‍ट्रेट में हुई घटना में अब तक छह भारतीयों की मौत हो चुकी है। वहीं छह भारतीय नाविक ला‍पता हैं। सोमवार को केर्च स्‍ट्रेट में दो जहाजों में आग लग गई थी। इस घटना में भारतीय, टर्की और लीबिया के नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी आई थी। घटना उस समय हुई जब एक ऑयल टैंकर से दूसरे जहाज में फ्यूल ट्रांसफर किया जा रहा था। केर्च स्‍ट्रेट, क्रीमिया और रूस को अलग-अलग करता है।

russia-ship-100

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

अथॉरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक जहाज कैंडी पर 17 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से आठ भारतीय और नौ टर्की के थे। वहीं दूसरा जहाज माइस्‍ट्रो पर 15 क्रू मेंबर्स थे जिसमें से सात भारतीय थे और सात टर्की के नागरिक थे। वहीं एक इंटर्न लीबिया का था। दोनों जहाजों पर तंजानिया का झंडा लगा था। कैंड लिक्विफाइट नैचुरल गैस यानी एलएनजी लेकर जा रहा था तो माइस्‍ट्रो एक ऑयल टैंकर था। बुधवार को भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। इस बयान में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि घटना में भारतीयों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, 'ब्‍लैक सी में हुई घटना में हमें यह सूचना देते हुए काफी दुख हो रहा है कि जहाज पर तैनात भारतीयों की मौत भी इस घटना में हुई है। हम पीड़‍ितों के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर करते हैं।'

मंत्रालय ने सार्वजनिक किए नाम

बयान में उन भारतीय नाविकों के नाम जारी किए गए हैं जिनकी मौत इस घटना में हुई है। घटना में जो भारतीय मारे गए हैं उनके नाम हैं- पिनल कुमार भरतभाई तांडेल, विक्रम सिंह, सर्वानन नागराजन, विशाल डोड, राजा देबनारायण पाणिग्रही और करन कुमार हरीभाई तांडेल। जो भारतीय नाविक गायब हैं उनके नाम हैं- सिद्धार्थ मेहर, नीरज सिंह, सेबस्चियन ब्रिटो ब्रीजलिन सहायाराज, ऋषिकेश राजू सकपाल, अक्षय बब्‍बन जाधव और आनंद शेखर अविनाश। वहीं चार भारतीय नाविक-हरीश जोगी, सचिन सिंह, आशीष नायर और कमलेश भाई गोपालभाई तांडेल को बचा लिया गया है। बचाए गए भारतीय नाविकों का केरच सिटी के अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्‍टरों ने इन्‍हें खतरे के बाहर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+