नार्थ कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके, नुकसान की खबर नहीं
नार्थ कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नार्थ कोस्ट के पास 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नई दिल्ली। अमेरिका के नार्थ कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नार्थ कोस्ट के पास 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पेट्रोलिंग पुलिस ने साफ किया है कि भूकंप की वजह से कहीं भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप नार्थ कोस्ट के पास था। भूकंप का केंद्र कोस्ट से करीब 100 मील की दूरी पर ओरिगोन बॉर्डर के पास था। सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
अब तक की जानकारी के मुताबिक इससे किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, हलांकि तेज झटकों की वजह से सड़कों में दरारे आ गई। मौसम विभाग ने सूनामी की चेतावनी से इंकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications