सर्वे: 56 फीसदी अमेरिकी नहीं चाहते हैं कि ट्रंप फिर से बनें राष्ट्रपति

वॉशिंगटन। अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के चुनाव में अभी एक साल से अधिक का समय है। लेकिन चुनावों की सुगबुगहाट शुरू हो गई है। यूएसए में 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। कुछ उम्मीदवारों ने पहले ही इस दौड़ के लिए अपना नामांकन कर दिया है और उनमें तीन महिलाएँ शामिल हैं। वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने हाल ही में एक सर्वेक्षण कराया था। जिसका परिणाम मंगलवार (29 जनवरी) को जारी किया गया। इस पोल के मुताबिक, 56 प्रतिशत लोगों ने अभी तक अपनी पसंद का उम्मीदवार नहीं चुना है।

56 per cent of Americans will not vote for Trump to be re-elected in 2020: Poll

हालांकि कि आगामी चुनाव में अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव के लिए काफी जल्दी है। हाल में सामने पोल पर नजर डालें तो जो परिणाम सामने आए हैं वह डोनाल्ड ट्रंप के लिए अच्छे साबित होते नहीं दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, 56 फीसदी लोगों ने ट्रंप को फिर से चुनने के लिए वोट देने से इंकार किया है। यह आंकड़ा आधे से अधिक है। वहीं 28 फीसदी लोगों का कहना है कि, वह रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार को वोट करेंगे। चौदह फीसदी ने कहा कि वे आदमी को वोट देने पर विचार करेंगे।

इस सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि रिपब्लिकन पार्टी में एक तिहाई सदस्य 2020 के चुनावों के लिए ट्रंप को फिर से नामित करने के पक्ष में नहीं हैं। ग्रैंड ओल्ड पार्टी के प्रति झुकाव वाले 75 प्रतिशत रिपब्लिकन और निर्दलीय सदस्य अभी भी राष्ट्रपति का समर्थन कर रहे हैं। अगर बात ड्रमोक्रेटिक पार्टी की करे तो डेमोक्रेट्स और निर्दलीय उम्मीदवारों में से 44 फीसदी का झुकाव उनकी पार्टी के नामांकन के लिए है। लेकिन इस समय किसी भी उम्मीदवार के पास स्पष्ट बढ़त नहीं है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन और कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस के पास क्रमशः नौ और आठ प्रतिशत वरीयता वाले वोट हैं। सर्वेक्षण 1,001 लोगों के वोट के आधार पर किया गया है। इस सर्वे को 21 से 24 जनवरी के बीच किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+