दुनिया में वो 5 इलाके, जहां रहने वाले लोग 100 सालों तक रहते हैं जिंदा, वैज्ञानिक ने नाम दिया ब्लू जोन
अधिक उम्र तक जीने की चाह किसे नहीं होती? अमूमन ऐसा होता है कि जवानी पार होते ही आदमी को अनेकों बीमारियां घेर लेती हैं। बूढ़ा होने तक आदमी किसी न किसी बीमारी से मर जाता है।
लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां रहने लोग करीब 100 साल तक जीते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर यहां रहने वाले लोग किसी हादसे के शिकार न हुए तो वे बूढ़ापा की वजह से मरते हैं।

ब्लू जोन एक गैर-वैज्ञानिक शब्द है जो उन भौगोलिक क्षेत्रों को दिया जाता है जो दुनिया के कुछ सबसे पुराने लोगों का घर हैं। अमेरिकी लेखक डैन ब्यूटनर ने नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी की मदद से उन इलाकों का पता लगाया जहां रहने वाले लोग काफी लंबे वक्त तक जीते हैं।
दस सालों से भी अधिक वक्त तक दुनिया घूमने के बाद ब्यूटनर ने ऐसे 5 इलाके खोजे, जहां के लोग हृदय रोग, मोटापा, कैंसर या मधुमेह जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के बिना बूढ़े हो गए थे।
जाहिर है बिना किसी बीमारी के जी रहे इन लोगों की उम्र दुनिया के बाकी लोगों से औसतन अधिक थी। डैन ब्यूटनर ने नक्शे पर इन इलाकों के चारों ओर ब्लू मार्क लगा दिया। तब से ही इन जगहों को ब्लू जोन कहा जाने लगा।
ब्लू जोन वाले 5 क्षेत्र
- ग्रीस का इकारिया द्वीप
- कोस्टारिका निकोया
- जापान का ओकिनावे
- इटली का ओग्लिआस्ट्रा
- कैलिफोर्निया का लोमा लिंडा
क्यों अधिक होती है लाइफ एक्सपेक्टेंसी?
डैन ब्यूटनर ने पाया कि इन इलाकों में गर्म जलवायु होने के साथ-साथ यहां के खान-पान में कई विशेषताएं हैं। इसके अलावा इन इलाको में लोगों की दिनचर्या भी उन्हें अधिक वक्त तक जीने में सहायता करती है।
ओकिनावा, जापान

पूर्वी चीन सागर में फैला ओकिनावा द्वीप ताइवान से 400 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है और चीन से खतरे के बीच यह अधिक चर्चा में रहता है। अगर अनुपात के हिसाब से देखा जाए तो ओकिनावा द्वीप पर दुनिया में सबसे अधिक बुज़ुर्ग रहते हैं।
आपने पहले भी सुना होगा कि जापानी लोग काफी लंबे वक्त तक जीते हैं। लेकिन अगर सिर्फ ओकिनावा की बात करें तो 100 साल से अधिक जीने में यहां के लोगों का औसत बाकी जापानियों से 40 फीसदी अधिक है। ओकिनावा के बुजुर्ग औसतन 97 साल की उम्र तक अपना सारा काम स्वंय करते हैं।
ओकिनावा के लोगों के खाने में प्रोटीन के मुकाबले कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बेहद अधिक होती है। आलू, सोया, हल्दी और करेला जैसी चीजें यहां खाने में ज्यादा खाई जाती हैं। वहीं, दूध और मांस का इस्तेमाल बेहत कम किया जाता है।
इकारिया द्वीप- ग्रीस

इकारिया एजियन सागर में तुर्की के तट से आठ मील दूर ग्रीस में एक द्वीप है। इस द्वीप में मिडिल एज में मृत्यु दर और डिमेंशिया की दर दुनिया की सबसे कम है। यहां पर लोग जैतून के तेल, रेड वाइन और घरेलू सब्जियों से भरपूर भूमध्यसागरीय आहार खाते हैं।ओग्लिआस्ट्रा, इटली

ओग्लिआस्ट्रा, इटली के सार्डिनिया में स्थित एक पहाड़ी इलाका है। अगर संख्या के हिसाब से देखा जाए तो ओग्लिआस्ट्रा में दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र वाले पुरुष रहते हैं। यहां पर भी लोग कम प्रोटीन वाले आहार का सेवन करते हैं। यही वजह है कि यहां पर 65 वर्ष से कम उम्र के लोगों में मधुमेह, कैंसर और मृत्यु की दर बेहद कम होती है।लोमा लिंडा, अमेरिका

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लोमा लिंडा नाम का एक इलाका है। यहां के लोग आम अमेरिकियों की तुलना में कम से कम 10 साल ज्यादा जीते हैं। इसकी वजह यहां रहने वाले लोगों की डायट है। यहां पर लोग मोटा अनाज, फल-सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं और बाकी अमेरिकियों की तुलना में शराब भी कम पीते हैं।
निकोया पेनिन्सुला, कोस्टारिका

मध्य अमेरिका के इस इलाके में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। ओग्लिआस्ट्रा के बाद यहां सबसे अधिक बुजुर्ग रहते हैं। यहां पर रहने वाले लोगों की दिर्घायु उम्र का राज खान-पान को नहीं बल्कि उनके मजबूत विश्वास वाले समुदायों, गहरे सामाजिक नेटवर्क को जाता है। यहां के लोग खूब पैदल चलते हैं और आध्यात्मिक शक्ति के लिए अभ्यास करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications