Covid 19: जारी है कोरोना का तांडव, विश्व में दो लाख से अधिक लोगों की मौतें

नई दिल्ली। पूरा विश्व इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 4,982 लोगों की मौत हो चुकी है तो अब तक विश्व में लगभग दो लाख लोग वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं।

Covid 19: विश्व में कोरोना से दो लाख से अधिक लोगों की मौतें

विश्व संगठन द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में संक्रमण के 85,530 नए मामले सामने आए हैं और 4,982 लोगों की मौत हो गई है, दुनियाभर में अब तक 28 लाख 78 हजार 196 मामलों की पुष्टि हो गई है, जिनमें से एक लाख 98 हजार 668 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1303 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1303 लोगों की कोरोना वायरसे मौत हो गई। जहां तक भारत का सवाल है तो स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 28,380 हो गई है। अब तक 886 मौतें हुई हैं। इस समय 21132 एक्टिव केस हैं यानि इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 6362 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, यहां 3 मई तक का लॉकडाउन है, देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसमें लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाली बात पर विचार किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की अपील

इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडनॉम गेब्रीसस ने यूरोप के देशों को कोरोना संकट के बीच अपील की है कि वह लोगों का टेस्ट करें, उन्हें आइसोलेट करें और सभी का इलाज करें, लेकिन इसके साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए उपायों को भी कम किया जाए। कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए सभी देशों को इससे लड़ने के उपायों और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एकता और एकजुटता दिखानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+