इराक भयानक हिंसा में 46 की मौत, 71 घायल

इराक-सीरिया सीमा पर काएम शहर के पास सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में दो सैनिक घायल हो गए। बगदाद के अरब जुबौर और शुला में पुलिस को 13 शव बरामद किए। बगदाद के हुर्रियत और दौरा जिलों में हुए बम विस्फोट और गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
दियाला प्रांत के जबारा शहर की एक जांच चौकी पर आत्मघाती बम विस्फोट में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। अज्ञात बंदूकधारी बदमाशों ने एक सरकार समर्थित अर्धसैनिक समूह साहवा के एक सदस्य और उसकी पत्नी और की बानी साद शहर में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

हशमियत इलाके में सेना की गश्ती दल के पास एक बम विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए। मोसुल शहर में बंदूकधारी बदमाशों ने एक टैक्सी चालक और हादर शहर में दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। हादर में एक कार बम विस्फोट में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई।
इंडो-एशिय न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications