जिम्बाब्वे में भीषण बस हादसा, 42 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे में एक भीषण बस हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता चैरिटी चरंबा ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात को हुए इस दिल दहला देने वाले बस हादसे में 42 लोगों की जान गई है जबकि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ बुरी तरह जल गए हैं। जिम्बाब्वे रेड क्रॉस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक बस का मलबा नजर आ रहा है, जो जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी है।

ये दुर्घटना जिम्बाब्वे के ग्वांडा जिले में हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। बस की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह होगा। बस पूरी तरफ जलकर खाक हो गई है। हालांकि पुलिस के पास आग लगने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है।
जबकि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गैस टैंक में विस्फोट होने के कारण ये भीषण हादसा हुआ है लेकिन इसको लेकर अभी भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके पहले, पिछले हफ्ते ही हरारे के नजदीक दो बसों की टक्कर में 47 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि पिछले साल जून में भी बस हादसे में 43 लोगों की जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications