इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी ने सुलावेसी द्वीप को किया तबाह, 384 की मौत, सैकड़ों लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप और सुनामी ने भयंकर तबाही मचा दी है। इंडोनेशिया सरकार ने जो मौतों का आंकड़ा बताया है, वह हैरान करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुलावेसी द्वीप में आए भूकंप पालू शहर से टकराई सुनामी से अब तक 384 लोगों को मौत हो गई है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार शाम को 7.7 की तीव्रता से तेज भूकंप के झटके लगे थे, जिससे कई बड़ी इमराते गिरकर धराशाही हो गई। भूकंप के तुरंत बाद आई सुनामी ने भयंकर तबाही मचाई है। अधिकारियों का मानना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अस्पतालों में लगा मौतों का अंबार

अस्पतालों में लगा मौतों का अंबार

इस भयंकर आपदा के बाद अस्पतालों में मौतों का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल में जगह नहीं होने की वजह से घायल हुए लोगों का सड़कों पर इलाज किया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों की मौत हो चुकी है उनके परिजन उन्हें अस्पतालों में ढूंढने में लगे हुए हैं। सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर आ रही है। ज्यादातर लोगों की मौत इमरातों के नीचे दबे होने की वजह से हुई है।

मौसम विभाग की लापरवाही

मौसम विभाग की लापरवाही

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भौगोलिक विज्ञान एजेंसी बीएमकेजी ने भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी की थी, लेकिन उसके 34 मिनट बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया था। पालू शहर में सुनामी से हुई मौतों के बाद सरकार और लोगो ने मौसम विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि चेतावनी जारी होने के दौरान लहरें आई थीं।

सुनामी में उठी छह मीटर ऊंची लहरें

सुनामी में उठी छह मीटर ऊंची लहरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालू शहर में हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि 7.5 की तीव्रता से सबसे विनाषकारी भूकंप की भविष्यावाणी की गई थी। भूकंप का केंद्र बिंदू सुलावेसी शहर के डोंगगाला के उत्तर पूर्वोत्तर से 56 किमी की गरहराई में था। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने सुनामी की भी चेतावनी जारी की थी। इंडोनेशिया में शुक्रवार को आई सुनामी में छह मीटर ऊंची लहरें उठी थी। इंडोनेशिया में इस साल की यह सबसे भयंकर तबाही है।

ये भी पढ़ें: भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चपेट में आया इंडोनेशिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+