भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चपेट में आया इंडोनेशिया
जकार्ता। इंडोनेशिया में शुक्रवार को लगे तेज भूकंप के झटकों के बाद अब सुनामी ने दस्तक दे दी है। सुलावेसी द्वीप में आए 7.7 की तीव्रता से भूकंप के बाद पालू शहर सुनामी की चपेट में आ गया है। सुलावेसी द्वीप में भूकंप के केंद्र बिंदु से करीब 80 किमी दूर सुनामी आई है। शहर से सुनामी टकराने के बाद लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज भूकंप के तुरंत बाद ही इंडोनेशिया मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी थी।

इंडोनेशिया की मेटेरोलॉजी, क्लाइमेट एंड जीयोफिजिक्स एजेंसी ने शुरू में सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए, तीन मीटर ऊंची लहरों की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस घोषणा को वापस ले लिया था। सुनामी की घोषणा वापस लेने के बाद पालू शहर में पानी की तेज ऊंची लहरें टकराई हैं।
इसी सप्ताह बुधवार को 6.1 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। इंडोनेशिया के आचे प्रांत में 10 सेकेंड तक चले इस भूकंप में कई इमारतें गिर गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई और अगस्त में इंडोनेशिया कई भूकंप को झेल चुका है, जिसमें में अब तक कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। 2004 में उत्तरी इंडोनेशियाई सुमात्रा के एक बड़े भूकंप ने हिंद महासागर में सुनामी की शुरुआत ला दी थी, जिससे 13 देशों में 2,26,000 लोग मारे गए। जिनमें इंडोनेशिया में 120,000 से अधिक लोग शामिल थे।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 7.7 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके
Another view of the major tsunami reported to have hit Palu, Indonesia after M 7.5 earthquake today, Sept 28! Report: Alerta Roja pic.twitter.com/rnUgTpuFqf
— severe-weather.EU (@severeweatherEU) September 28, 2018












Click it and Unblock the Notifications