श्रीलंका में आपातकाल के बीच राष्ट्रपति ने लगाया 36 घंटे का लॉकडाउन, सेना को मिली विशेष शक्तियां
कोलंबो, अप्रैल 02। श्रीलंका में आए आर्थिक संकट को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए वहां के राष्ट्रपति ने देश में अगले 26 घंटे का राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है। आपको बता दें कि श्रीलंका में पहले ही आपातकाल की घोषणा राष्ट्रपति कर चुके हैं, लेकिन अब कर्फ्यू की घोषणा के बाद पाबंदियां और सख्त हो गई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति और उनके रिश्तेदारों और उनके सबसे भरोसेमंद पुजारी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए आर्मी को नई शक्तियां प्रदान कर दी हैं।

सोमवार सुबह तक लागू रहेगा कर्फ्यू
राष्ट्रपति के आदेश के बाद श्रीलंका में शनिवार शाम से ही लॉकडाउन लागू हो जाएगा और सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। लॉकडाउन की पाबंदियां सोमवार सुबह से हटा ली जाएंगी। पुलिस ने बताया है कि इस समय देश में ईंधन, खाना-पीना और दवाओं की कमी को लेकर होने वाले व्यापक प्रदर्शनों से निपटा जाएगा। आपको बता दें कि श्रीलंका में होने वाले हिंसक विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से सरकार के खिलाफ हैं।
श्रीलंका में सरकार के खिलाफ हो रहे हैं प्रदर्शन
आपको बता दें कि श्रीलंका में आए आर्थिक संकट को लेकर राष्ट्रपति के खिलाफ जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को तो राष्ट्रपति के आवास के बाहर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी हुई थीं। आर्थिक संकट की वजह से श्रीलंका इस वक्त ईंधन, रसोई गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की किल्लत का सामना कर रहा है।
श्रीलंका में जरूरी चीजों के लिए लग रही हैं लंबी-लंबी लाइनें
आपको बता दें कि श्रीलंका में आए आर्थिक संकट की वजह से वहां जरूरी चीजों के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रीलंका की सत्ताधारी पार्टी के महासचिव और मंत्री दयासिरि जयशेखरा ने कहा कि केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को निर्णय लिया कि संसद में प्रतिनिधित्व वाले सभी दलों को शामिल कर सरकार के गठन को लेकर आग्रह किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications