300 पौंड वजनी लोहे की चेन के साथ डुबोया गया था लादेन का शव
वाशिंगटन। पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी विशेष बलों द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराये जाने के बाद उसके शव को जिस काले बैग में रखकर डुबाया गया उसके भीतर 300 पाउंड वजन की लोहे की जंजीरे भी यह सुनिश्चित करने के लिये रखी गयी कि वह डूब जाए।

सीआईए के पूर्व निदेशक और पूर्व रक्षा मंत्री मंत्री लियोन पेनेटा ने बताया कि दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ओसामा को गोली मारे जाने के बाद तयशुदा तरीके से उसके शव को समुंदर में दफनाने के लिए विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसल तक ले जाया गया।
पेनेटा ने आज किताबों की दुकान में पहुंची अपनी नवीनतम पुस्तक, वर्दी फाइटस ( ए मेमोइर ऑफ लीडरशिप इन वार एंड पीस) में लिखा है, बिन लादेन के शव को मुस्लिम रस्मों के मुताबिक दफनाने की तैयारी की गयी।
शव को सफेद चादर से ढका गया, अरबी में अंतिम प्रार्थना हुई और फिर काले रंग के भारी बक्से में रखा गया।
उन्होंने लिखा है कि इसके साथ ही तीन सौ पाउंड की लोहे की जंजीरों को उसके भीतर डाला गया जिससे सुनिश्चित हो सके कि शव डूब जाए।
जगह का उल्लेख किये बिना पेनेटा ने लिखा है, बैग में रखे शव को जहाज पर एक सफेद मेज रखा गया। इसके बाद शव को समुद्र में छोड़ दिया गया। यह बहुत भारी था। मेज भी गिर गयी। जैसे ही शव डूबा मेज सतह पर आ गयी।












Click it and Unblock the Notifications