अफगानिस्तान: सोने की खदान धंसने से 30 लोगों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में सोने की खदान धंसने से कम-से-कम 30 लोगों हुई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अफगानिस्तान के कोहिस्तान जिले के बादाख्शान प्रांत में रविवार को यह घटना हुई है। इस घटना में सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नदी के तल से 60 मीटर गहरे खदान में गांव कुछ लोग सोना ढूंढ रहे थे, तभी अचानक ऊपर से खदान ढह गई।

खदान के ढहने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पायी है, लेकिन प्रांतीय गवर्नर निक मोहम्मद नजारी ने कहा कि खदान में खड़े लोग मायनर्स नहीं थे, वे गांव वाले थे जो सोने की खदान में सोना ढूंढ रहे थे।
नजारी ने कहा कि पिछले कई दशकों से गांव वाले भी इसी व्यापार में लगे हुए हैं। अफगानिस्तान में कई गोल्ड माइन पर सरकार का कंट्रोल नहीं होने की वजह से स्थानीय लोग इसका फायदा उठाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के पहुंचने से पहले ही गांव वालों ने शवों को खदान से बाहर निकाल दिया था। इस घटना में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications