तीन मिनट के वीडियो में ओबामा से अपील अभी मत जा‍इए

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है। बस 99 दिन बचे हैं और उसके बाद ओबामा अपने पद से अलविदा कह जाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया में ओबामा की लो‍कप्रियता बाकी नेताओं की तुलना में कहीं ज्‍यादा है। ओबामा को अमेरिका का सबसे कूल राष्‍ट्रपति माना जाता है।

president-barack-obama-tribute-video

20 जनवरी 2017 को व्‍हाइट हाउस में ओबामा का आखिरी दिन होगा। ओबामा को सिंगर जॉन तारिफा ने तीन मिनट के वीडियो के जरिए ओबामा को विदाई गिफ्ट देने की कोशिश की है।

इस वीडियो में ओबामा का यादगार 'माइक ड्रॉप मोमेंट' है तो बच्‍चों के साथ मस्‍ती करने वाले राष्‍ट्रपति ओबामा भी हैं।

राष्‍ट्रपति ओबामा निश्चित तौर पर पहले ऐसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति हैं जो दुनियाभर के डिप्‍लोमैट्स के बीच काफी मशहूर हैं।

दुनिया के कई नेताओं के साथ उनकी अच्‍छी दोस्‍ती है और वह आम जनता के बीच खासकर युवाओं के बीच अच्‍छी पकड़ रखते हैं। आप भी देखिए तीन मिनट का यह वीडियो जिसमें ओबामा से रुकने के लिए कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+