Rohingya Crisis: रोहिंग्या आतंकियों ने 28 हिंदुओं को मारकर कब्र में दफनाया: म्यामांर आर्मी
म्यांमार के हिंसा प्रभावित इलाके राखिन में 28 हिंदुओं के सामूहिक कब्र मिले हैं। म्यांमार आर्मी का दावा है कि रोहिंग्या आंतकियों ने इनकी हत्या कर इन्हें कब्र में दफनाया है। हालांकि अभी तक म्यांमार सेना के इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Rohingya Crisis
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार सेना प्रमुख की बेबसाइट पर एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है, 'सेना ने राखिन में 28 हिंदुओं के मृत शव मिले हैं। इन्हें सामूहिक कब्र से खोदकर निकाला गया है। अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी के बंगाली आतंकियों ने इनकी बेरहमी से हत्या की है।'
ये भी पढ़ें- रोहिंग्या मुसलमानों के लिए भारत 700 टन राहत सामग्री भेजेगा बांग्लादेश
बता दें कि राखिन इलाके में 25 अगस्त से ही हिंसा भड़की हुई है। यह हिंसा अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी द्वारा स्थानीय पुलिस पर हमले के बाद भड़की। इस हमले के बाद म्यांमार की सेना ने इनके मोर्चा खोल दिया है। दोनों तरफ से जारी हिंसक संघर्ष की वजह से काफी संख्या में निर्दोष लोगों को पलायन करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications