अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में भूकंप के तेज झटके, रिहायशी इमारत ढहने से 26 लोगों की मौत

काबुल, जनवरी 17। अफगानिस्तान में तालिबान राज के बीच सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी अफगानिस्तान प्रांत के बडघिस में सोमवार को आए भूकंप में 26 लोगों की मौत हो गई है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बडघिस के कादिस जिले में एक आवासीय बिल्डिंग गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा भूकंप के झटके आने से हुआ।

earthquake in Afghanistan

5.3 तीव्रता का था भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 थी। स्थानीय अधिकारी गवर्नर मोहम्मद सालेह परडेल ने कहा, "आज के भूकंप में कई लोग घायल भी हुए हैं।" उन्होंने कहा कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

3-4 दिन के अंदर ये दूसरा झटका

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में पिछले 3-4 दिनों के अंदर ये दूसरी बार है, जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद के निकट भूकंप के झटके महसूस हुए थे। उस भूकंप की तीव्रता भी 5.3 थी, लेकिन उसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं थी।

अफगानिस्तान पर मानवीय संकट पहले से

आपको बता दें कि अफगानिस्तान पहले से ही एक मानवीय आपदा की चपेट में है, अगस्त 2021 में देश पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ और अंतरराष्ट्रीय संबंध पहले जैसे नहीं रह गए। जिसे जिले में सोमवार को भूकंप आया है, वो पहले ही विनाशकारी सूखे से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+