Tahawwur Rana : कौन है तहव्वुर राणा, जो कहलाता है 26/11 हमले का मास्टरमाइंड?
Tahawwur Rana: मुंबई आतंकवादी हमले (26/11 Mumbai Attack) के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैय्यबा के सहयोगी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। वो एनआईए (National Investigation Agency) की कड़ी निगरानी में उसे भारत लाया जाएगा।

Who is Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा?
🔴 64 वर्षीय तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। फिलहाल वो अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है।
🔴 तहव्वुर राणा को साल 2009 में एफबीआई ने गिरफ्तार किया था। तहव्वुर राणा को अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन करने के लिए दोषी ठहराया गया था।
🔴 तहव्वुर राणा पर पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली की मदद करने का भी आरोप है। हेडली 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।
🔴 मुंबई हमले की चार्जशीट में तहव्वुर राणा का नाम भी बतौर आरोपी दर्ज है। चार्जशीट में लिखा गया है कि तहव्वुर राणा ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक तहव्वुर राणा पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर के तौर पर काम करता था। पाकिस्तान से वो 1997 में कनाडा शिफ्ट हो गया था। उसके बाद उसने इमिग्रेशन सर्विसेस देने वाले बिजनेसमैन के तौर पर अपना काम शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications