जेल से बाहर नहीं आया आतंकी लखवी, फिर से हिरासत में

इस्लामाबाद। और फिलहाल पाकिस्तान ने वो ही किया जिसको करने का वादा उसने सोमवार रात को भारत के भड़कने के बाद कहा था। मंगलवार को मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को उसने फिर से हिरासत में ले लिया गया है। लखवी के वकील ने बताया कि उसकी रिहाई से पहले एक अन्य केस में उसे हिरासत में ले लिया गया।

गौरतलब है कि सोमवार रात को पाकिस्तान ने भारत को भरोसा दिलाया था कि किसी भी सूरत में जकीउर रहमान लखवी को जेल से बाहर नहीं आने देगा क्योंकि जैसे ही वो बेल पर रिहा होगा उसे दूसरे मामलों में हिरासत में ले लिया जायेगा।

पाकिस्तान खुद आतंकविरोधी गतिविधियों के लिए सजग है।लखवी के लिए जमात उद दावा के कुछ कार्यकर्ता उसकेरिहाई उसके स्वागत के लिए अडियाला जेल के बाहर एकत्र भी हो गए थे, लेकिन अब उसकी रिहाई टाल दी गई है।

मालूम हो कि लखवी उन सात आतंकवादियों में से एक है जिनपर मुंबई हमले की साजिश रचने और इसमें मदद करने का आरोप है। उसे मुंबई हमले के एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के बयान पर फरवरी 2009 में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। उसके साथ ही इस मामले में छह अन्य लोगों को भी अरोपी बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+