US News: बागी हुआ टेक्सास: सुप्रीम कोर्ट फैसले को न मानने की दी धमकी, 25 राज्यों का मिला साथ, जानिए पूरा मामला
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर नियंत्रण को लेकर टेक्सास और अमेरिकी सरकार के बीच लड़ाई तब और तेज हो गई है। अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े राज्य टेक्सास ने ओपन बॉर्डर मसले को लेकर बाइडेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने घोषणा की है कि वे अप्रवासियों को रोकने के लिए और भी अधिक रेजर तार लगाने का आदेश देकर बाइडेन प्रशासन और अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना करेंगे। इसमें उनका साथ अमेरिका के लगभग सभी रिपब्लिकन राज्यों के गर्वनर दे रहे हैं।

बढ़ते प्रवासियों से परेशाम अमेरिका
आपको बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध शरणार्थियों का आना जारी है। इससे परेशान होकर टेक्सास ने कानून बनाते हुए सीमा पार करने अवैध घोषित कर जेल की सजा का प्रावधान लागू कर दिया और सीमा पर कंटीले तार लगाने का आदेश दे दिया।
लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाते हुए इसे गैरकानूनी करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने तर्क दिया था कि बाड़ लगाने से सीमा गश्ती एजेंटों के काम में बाधा आती है और इससे आप्रवासियों की जान का खतरा रहता है।
बागी हुआ रिपब्लकिन स्टेट टेक्सास
आपको बता दें कि अमेरिका में प्रवासन मुद्दे संघीय सरकार के अंतर्गत आते हैं। लेकिन अब टेक्सास ने कह दिया कि प्रवासी नागरिकों के मामले में अब संघीय अदालत का फैसला लागू नहीं होगा। टेक्सस राज्य ने बाइडेन सरकार के निर्णय के विरुद्ध अपने स्तर पर अपनी सीमा की रक्षा करने का निर्णय लिया है।
25 राज्यों का मिल रहा समर्थन
दिलचस्प बात ये है कि इसमें टैक्सस राज्य को 25 अन्य अमेरिका राज्यों का साथ मिल रहा है। लगभग सभी अमेरिकी रिपब्लिकन गवर्नरों ने सीमा नियंत्रण पर संघीय सरकार के खिलाफ अपनी कड़वी लड़ाई में टेक्सास सरकार के ग्रेग एबॉट का समर्थन करते हुए एक बयान पर हस्ताक्षर किए हैं।
रिपब्लिकन राज्यों ने की सरकार आलोचना
रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर गुरुवार को जारी बयान में बाइडेन प्रशासन की आलोचना की गई और कहा गया कि टेक्सास राज्य को अपनी रक्षा करने का संवैधानिक अधिकार है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि इस सप्ताह टेक्सास के अधिकारियों और होमलैंड सुरक्षा विभाग के बीच रियो ग्रांड के किनारे लगे कंटीले तारों को लेकर विवाद हो गया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि संघीय एजेंट लोगों को पार करने से रोकने के लिए राज्य द्वारा लगाए गए रेजर तार को काट सकते हैं।
इस पर 25 रिपब्लिकन राज्यों के गवर्नरों ने कहा है कि वे सीमा को सुरक्षित करने के लिए रेजर तार की बाड़ सहित हर उपकरण और रणनीति का उपयोग करने में अपने साथी गवर्नर ग्रेग एबॉट और टेक्सास राज्य के साथ एकजुटता से खड़े हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कई राज्यों से वॉलंटियर टेक्सस पहुंच रहे हैं।
रिपब्लिकन राज्यों के गवर्नरों ने कहा है कि बाइडेन प्रशासन ने राज्यों के प्रति अपने संवैधानिक कर्तव्यों का त्याग कर दिया है, टेक्सास के पास हमारे राज्यों और हमारे राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कानूनी औचित्य है।
अमेरिका पर बोझ बने शरणार्थी
एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान अमेरिका सीमा पर कुल 24 लाख अवैध प्रवासियों को हिरासत मे लिया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल दिसंबर में रिकॉर्ड रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक अवैध प्रवासियों ने सीमा पार की।
डेमोक्रेट्स पार्टी को चुनावी लाभ
ऐसा कहा जाता है कि अवैध प्रवासियों को अमेरिका में लेकर आने के कारोबार का एक संगठित आपराधिक नेटवर्क है। टेक्सस गवर्नर ने बाइडेन पर ऐसे कार्टल के साथ नेक्सस होने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि ये अवैध आप्रवासी बाद में वोट बैंक का काम करते हैं, इसीलिए उन्हें रोकने का ठोस प्रयास नहीं किया जाता है।
निम्नलिखित राज्यों के गवर्नरों ने टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट के समर्थन वाले बयान पर हस्ताक्षर किए:
अलाबामा
अलास्का
अर्कांसस
फ्लोरिडा
जॉर्जिया
इडाहो
इंडियाना
आयोवा
लुइसियाना
मिसिसिपी
मिसौरी
मोंटाना
नेब्रास्का
नेवादा
न्यू हैम्पशायर
नॉर्थ डकोटा
ओहियो
ओकलाहोमा
दक्षिण कैरोलिना
दक्षिणी डकोटा
टेनेसी
यूटा
वर्जीनिया
वेस्ट वर्जीनिया
व्योमिंग












Click it and Unblock the Notifications