गजब! लड़की ने 23 साल में बदली 23 नौकरियां, एक जॉब ने बना दिया खुद की कंपनी का मालिक, जानिए कैसे?
नई दिल्ली, 18 जून: एक तरफ जहां भारत में नौकरियों को लेकर युवा सड़कों पर बवाल कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड में एक ऐसी लड़की भी है, जिसने अब तक 23 अलग-अलग जगहों पर जॉब की है। विश्वास नहीं हो रहा? लेकिन ये एकदम सच है। लंदन में 23 साल की एक लड़की ने 23 अलग-अलग काम किए हैं। इतना ही नहीं इस युवा लड़की ने कभी आइसक्रीम बेची तो केक, ब्रेड बनाने वाले बेकर का काम भी काम किया है। हालांकि अब उसने अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया है, जिसके लिए हार्ड वर्क जारी है।

लड़की के पास दुनिया का सबसे लंबा सीवी!
इसमें कोई शक नहीं कि अपनी लाइफ के 23 सालों में 23 अलग-अलग जॉब करने के बाद इस लड़की के पास दुनिया का सबसे लंबा सीवी हो सकता है। लंदन में रहने वाली अनास्तासिया सेचेटो (Anastasia Cechetto) अपना खुद का बिजनेस ऐस इन्फ्लुएंसर्स (Ace Influencers) स्थापित करने के बाद अपनी 23वीं नौकरी पर हैं। 'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक अनास्तासिया लंदन स्थित एक मार्केटिंग एजेंसी Ace Influencers की सीईओ और फाउंडर हैं।

इस जॉब ने बदल दी पूरी लाइफ
अनास्तासिया इस काम को शुरू करने से पहले 22 अलग-अलग जगहों पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेकर, मॉडल, एसईओ एक्सपर्ट, फिटनेस ट्रेनर और आइसक्रीम सेलर का काम किया है। इन सब के अलावा उन्होंने होटल में वेट्रेस और डिशवॉशर की भी जॉब की है। हैरानी की बात है कि अनास्तासिया को कभी जॉब से नहीं निकाला गया, उन्होंने खुद एक नौकरी छोड़कर दूसरी की है, लेकिन सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में उनकी नौकरी ने उनकी पूरी लाइफ बदल दी। इस जॉब ने अनास्तासिया को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद की।

22 अलग-अलग जगह की नौकरी
मिरर से बात करते हुए अनास्तासिया ने कहा, "मैंने हर एक जॉब से बहुत कुछ सीखा है, डिशवॉशर और वेट्रेस जैसे टफ काम ने मुझे अनुशासन सिखाया है और मैं उन लोगों का सम्मान करती हूं जो ये काम करते हैं। लोगों पर यह तय करने का बहुत दबाव होता है कि वे क्या चाहते हैं? लेकिन मैं बस उसी के लिए गई जो उस समय सही था और मुझे रास्ते में अनुभव मिला।" वहीं जब वह 18 साल की हुई, तब तक अनास्तासिया एक बेकर, सुपरमार्केट कैशियर, वेट्रेस, सेल्स वर्कर, डिशवॉशर, पियानो टीचर और मार्केट सेलर बन चुकी थी।

23 साल की छोटी सी उम्र में खुद का बिजनेस
अपने करियर में कई नौकरियों को करने के बाद अनास्तासिया ने लास्ट में अपनी खुद की मार्केटिंग एजेंसी शुरू करने का फैसला किया। बकौल अनास्तासिया जब उनको एहसास हुआ कि वह अपने लिए काम करना चाहती है, तो अपनी ताकत को देखा और एक मार्केटिंग एजेंसी शुरू करने का डिसीजन किया। 23 साल की छोटी सी उम्र में खुद का बिजनेस शुरू करने वाली अनास्तासिया अब एक कंपनी की मालिक बन चुकी हैं। वह अपने लाइफ के एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर करती है और बिजनेस या जॉब में आगे बढ़ने की टिप्स देती है।
Photo Credit- anastasia_cecchetto Instagram












Click it and Unblock the Notifications