बाथरूम के टूटे दरवाजे ने रातों रात इस चीनी युवक को बना दिया सोशल मीडिया पर सुपरस्टार, जानिए क्या है माजरा

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं, अब तक भारत सहित दुनिया भर में कई ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने एक झटके में सेलिब्रिटी बना दिया। कुछ इसी तरह इन दिनों एक चीनी युवक इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उस लड़के की खूबसूरती से हैरान हैं। इंटरनेट जगत में चीनी युवक को 'गुड लुकिंग ब्वॉय के खिताब' से नवाजा जा रहा है। चीन सहित दुनिया के कई देशों में झांग के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

इंटरनेट सेंसेशन बने 22 वर्षीय झांग

इंटरनेट सेंसेशन बने 22 वर्षीय झांग

दरअसल, 22 वर्षीय झांग पूर्वी चीन के निंग्बो शहर में रहते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक टीवी इंटरव्यू सामने आया है जिसके बाद से लोग उनकी पर्सनालिटी से इंप्रेस हो गए हैं। झांग को स्थानीय मीडिया द्वारा उनके बाथरूम में टूटे कांच के दरवाजे की शिकायत के बाद फिल्माया गया था। इस इंटरव्यू में झांग ने अपने दरवाजे के लिए मुआवजे की मांग करते नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

24 घंटे में 50 मिलियन से अधिक व्यूज

24 घंटे में 50 मिलियन से अधिक व्यूज

इस शो के बाद झांग के सुदंर चेहरे से सोशल मीडिया यूजर्स काफी आकर्षित दिखाई दिए, झांग की फोटो ने ट्वीट जैसे ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे के भीतर ही वीबो पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त कर लिए। 22 साल के झांग अब सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं, हर तरफ लोग उन्हीं की चर्चा कर रहे हैं। टीवी कार्यक्रम में झांग ने दावा किया कि उनके किराए के फ्लैट में बाथरूम का कांच का दरवाजा अपने आप 8 सितंबर को टूटकर बिखर गया।

सोशल मीडिया को पसंद आया झांग का चेहरा

सोशल मीडिया को पसंद आया झांग का चेहरा

इस हादसे में उनके दोनों हाथों में भी चोट पहुंची है। झांग के मुताबिक उन्होंने अपनी चिकित्सा पर भी 9,400 युआन खर्च किया। झांग स्थानीय प्रेस की मदद से आवासीय प्रबंधन कार्यालय से मुआवजे की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर जब उनका यह इंटरव्यू आया तो यूजर्स ने कांच के दरवाजे से ज्यादा झांग के चेहरे में रुचि दिखाई और उन्हें वायरल कर दिया। झांग का वीडियो मंगलवार को वीबो पर सबसे अधिक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया, जिसने महज 24 घंटे के भीतर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए।

झांग बहुत सुंदर हैं, झूठ नहीं बोलेंगे

झांग बहुत सुंदर हैं, झूठ नहीं बोलेंगे

झांग का वीडियो मंगलवार को वीबो पर सबसे अधिक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया, जिसने महज 24 घंटे के भीतर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए। पूर्वी चीन के निंग्बो शहर से मिस्टर झांग की बाथरूम में टूटे हुए कांच के दरवाजे के बारे में शिकायत करते हुए फुटेज सोशल मीडिया पर शोहरत बटोर रही है। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, जब पहली बार मैंने झांग का चेहरा देखा तो, खबर के बारे में मुझे होई होश ही नहीं रहा। एक अन्य ने कहा, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से अपार्टमेंट और प्रबंधन कार्यालय की गलती है, झांग बहुत सुंदर हैं। मुझे नहीं लगता कि वह झूठ बोलेंगे।

यह भी पढ़ें: पूर्व पत्नी काल्कि कोचलिन ने किया अनुराग कश्यप को सपोर्ट, कहा-'सोशल मीडिया के सर्कस को खुद पर हावी ना होने दो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+