पूर्व पत्नी काल्कि कोचलिन ने किया अनुराग कश्यप को सपोर्ट, कहा-'सोशल मीडिया के सर्कस को खुद पर हावी ना होने दो'
नई दिल्ली। मशहूर फिल्मफेमकर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अनुराग कश्यप लगातार लोगों के निशाने पर हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर काफी लोग अनुराग को ट्रोल भी कर रहे हैं तो वहीं ये मामला अब संसद में भी पहुंच गया है, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रुपा गांगुली संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया।

'पूर्व पत्नी काल्कि कोचलिन ने किया अनुराग कश्यप को सपोर्ट'
हालांकि ज्वलंत मु्द्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले और सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने से भी हिचकने नहीं वाले अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा है कि ये सिर्फ और सिर्फ उन्हें चुप कराने की साजिश है तो वहीं अब उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने भी उन्हें सपोर्ट किया है, उन्होंने पायल घोष को जमकर लताड़ भी लगाई है।
Recommended Video

'सोशल मीडिया के सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना'
कल्कि ने अनुराग कश्यप का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- 'प्रिय अनुराग, इस सोशल मीडिया के सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना, तुम जैसे हो वैसे ही रहना, तुम हमेशा अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए लड़े हो, तुमने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उनके सम्मान की रक्षा भी की है, जिसकी गवाह मैं खुद हूं, क्योंकि तुमने मुझे हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बराबर की जगह दी, तुमने तलाक के बाद भी मेरे सम्मान की रक्षा की और मेरा साथ दिया, ये सब कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है।'

'जब भी मुझे असुरक्षित महसूस हुआ, तुमने मेरा साथ दिया'
काल्कि ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि 'वर्क प्लेस पर जब भी मुझे असुरक्षित महसूस हुआ, जब हम साथ भी नहीं थे, तब भी तुमने मेरा साथ दिया, ये वक्त बहुत अजीब है, हर कोई एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगा रहा है, ये परिवारों, दोस्तों और देश को तबाह कर रहा है, ऐसा समय है जब बिना नतीजा जाने लोग गलत आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं लेकिन, इस वर्चुअल खूनी संघर्ष के विपरीत एक दुनिया है, जहां गौरव मायने रखता है, इस समय तुम्हे मजबूत रहने की जरूरत है और तुम जो काम कर रहे हो करते रहो, पूर्व पत्नी की ओर से प्यार।'

'पहली पत्नी आरती बजाज ने भी किया अनुराग का समर्थन'
बता दें कि काल्कि से पहले अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज ने भी उन्हें सपोर्ट किया था और पायल घोष को गलत ठहराया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'मैं पहली पत्नी हूं, अनुराग कश्यप आप एक रॉकस्टार हैं, महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो, मैं यह सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं, यहां कोई ईमानदारी नहीं है और दुनिया हारे हुए और बिना दिमाग वाले लागों से भर गई है, जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है।'

-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications