मेटावर्स में 21 साल की लड़की से रेप, बोली- वोदका पीते रहे लोग, किसी ने नहीं की मदद
मेटा का वर्चुअल वर्ल्ड मेटावर्स एक बार फिर से विवादों में आ गया है। एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मेटावर्स की आभासी दुनिया में रेप हुआ है।
वाशिंगटन, 29 मईः मेटा का वर्चुअल वर्ल्ड मेटावर्स एक बार फिर से विवादों में आ गया है। एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मेटावर्स की आभासी दुनिया में रेप हुआ है। लड़की ने कहा कि उसके पास मौजूद एक दूसरा अवतार रेप की इस घटना को देख रहा था मगर वह वोदका पीने और बांटने में व्यस्त था और लोगों को यह बांट रहा था।

मेटावर्स में एंट्री करते ही हुआ हादसा
डेली मेल की खबर के मुताबिक SumOfUs एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था है जो जलवायु परिवर्तन, श्रमिकों के अधिकार, भेदभाव, मानवाधिकार, पशु अधिकार, भ्रष्टाचार और कॉर्पोरेट सत्ता हड़पने जैसे मुद्दों पर काम करती है। इस संस्था ने महीने की शुरुआत में 21 साल की एक रिसर्चर को में इस वर्चुअल दुनिया में भेजा था। लेकिन इस आभासी दुनिया में एंट्री करने के 1 घंटे के भीतर ही उसके अवतार का यौन उत्पीड़न किया गया।

लड़की ने बताया अनुभव
इस बारे में लड़की ने बताया कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि, मैं एक दम सुन्न पड़ गयी। मेरे दिमाग का एक हिस्सा कह रहा था कि यह सब क्या हो रहा है, जबकि दूसरा हिस्सा कह रहा था कि यहां तुम्हारा वास्तविक शरीर नहीं है। लड़की ने कहा कि हालांकि यह भले मेरे अवतार के साथ हो रहा था लेकिन उस दौरान मुझे यह लगा कि ये सब मेरे साथ हो रहा है।

मेटा ने दिया जवाब
इस घटना के लेकर मेटा के प्रवक्ता का कहना है कि लड़की ने सेफ्टी फीचर टूल का यूज नहीं किया था। मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि मेटावर्स में पर्सनल बाउंड्री फीचर जैसा एक सुरक्षा उपकरण है जिसका उपयोग अजनबियों को शरीर से दूर रखने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से अजनबी लोग आपके पास नहीं आ सकते। मेटा का कहना है कि कई लोग सेफ्टी फीचर्स को ऑफ कर देते हैं। लेकिन हम अपने यूजर्स से लगातार इसकी अपील करते रहते हैं कि अजनबी लोगों के साथ रहते हुए सुरक्षा फीचर को कभी ऑफ न करें।

क्या है मेटावर्स
फेसबुक ने पिछले साल वर्चुअल रियलिटी प्लैटफॉर्म मेटावर्स की घोषणा की थी। मेटावर्स में सबकुछ वर्चुअली होता है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक वर्चुअल रियलिटी वर्ल्ड यानी आभासी दुनिया है, जहां आप हकीकत में तो मौजूद नहीं होते, लेकिन आपका अवतार उस प्लेटफॉर्म पर मौजूद होता है। इस वर्चुअल दुनिया में 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोग जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications