2021 Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला सम्मान
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। केमिस्ट्री में दो वैज्ञानिकों को नोबल पुरस्कार दिया गया है। 2021 के नोबेल सम्मान से वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को सम्मानित किया गया है। दोनों साइंटिस्ट को ये नोबेल अवॉर्ड एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है।

नोबेल प्राइज के ऑफिशियल अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को रसायन विज्ञान में 2021 का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। इनको ये अवॉर्ड एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के विकास के लिए दिया गया है।
ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए सम्मान
साथ ही लिखा कि अणुओं का निर्माण एक कठिन कला है। बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को आणविक निर्माण के लिए एक सटीक नए उपकरण ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। इसका फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर बहुत प्रभाव पड़ा है और जिसने रसायन विज्ञान को हरित बना दिया है।
जर्मनी से बेंजामिन और अमेरिका से डेविड
आगे बताया कि उत्प्रेरक (Catalysis) रसायनज्ञों के लिए मौलिक उपकरण हैं, लेकिन शोधकर्ता लंबे समय से मानते थे कि सिद्धांत रूप में केवल दो प्रकार के उत्प्रेरक उपलब्ध थे धातु और एंजाइम। बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को 2021 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, क्योंकि 2000 में उन्होंने एक दूसरे से स्वतंत्र होकर तीसरे प्रकार के कटैलिसीस (उत्प्रेरक) का विकास किया। इसे एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस कहा जाता है और यह छोटे कार्बनिक अणुओं पर बनता है।
बेंजामिन लिस्ट जर्मनी से और डेविड मैकमिलन अमेरिका से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले पिछले साल 2020 में रसायन का नोबेल इमैनुएल चारपोनियर और जेनिफर डूडना को दिया गया था। आपको बता दें कि यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। जिन्होंने साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र जैसे क्षेत्रों में सराहनीय काम किया है, उनको इससे सम्मानित किया जाता है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications