3 साल तक सोफे पर पड़ी रही लड़की की लाश, पड़ोसी भी रहे रहे बेखबर, 20 साल बाद भी नहीं सुलझा रहस्य

Joyce Carol Vincent Mysterious death: जॉयस विंसेंट की मौत और उसके बाद उसकी खोज में लगभग 3 साल का अंतराल था। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी की मौत हो गई और 3 साल तक किसी को इसका पता नहीं चला।

Joyce Carol Vincent Mysterious death

Image: Oneindia

जॉयस कैरोल विंसेंट जब तक जिंदा थी उसे दुनिया में उसकी पहचान नहीं थी लेकिन उसकी मौत ने उसे इतना प्रसिद्ध कर दिया कि आज लगभग 20 साल बाद भी उसका जिक्र होता है। लोग उसकी मौत से जुड़ी खबरों को इंटरनेट पर आज भी खंगाल रहे हैं।

लंदन में रहने वाली जॉयस विंसेंट अचानक टीवी देखते हुए मर गई। वो हफ्तों तक वहीं सोफे पर पड़ी रही। टीवी चलता रहा। हफ्ते, महीने में और फिर सालों में बदल गए। जहां वह रहती थी वहां कूड़े का घर था। पड़ोसियों ने गंध को कचरे का गंध समझा।

इलाका शोर-शराबे वाला था इसलिए किसी ने भी लगातार टीवी के चलते रहने को नोटिस नहीं किया। बैंक अकाउंट से अपने आप हर महीने का किराया मकान मालिक तक पहुंच जाता था। जब पैसे आने बंद हो गए और किराया लगातार बढ़ता चला गया तो मालिक को परेशानी हुई।

मकान मालिक ने खुद तलाश शुरू की। यह बात 25 जनवरी 2006 की है जब विंसेंट के घर का दरवाज़ा तोड़ा गया और सामने जो नजारा था उसे देख सबके होश उड़ गए। सोफे पर 38 साल की एक महिला का कंकाल पड़ा था। टीवी अभी भी चालू था।

सोफे पर बिना खुले क्रिसमस उपहारों का एक छोटा सा ढेर फर्श पर था। फ्रिज में रखे खाने पर 2003 की एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी। मृत महिला का शरीर इतनी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। एक पुरानी तस्वीर से उसकी दांतों से तुलना कर उसकी पहचान हुई।

मौत कैसे हुई इसके लिए कई तर्क सामने आए लेकिन अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि अस्थमा अटैक इसकी वजह होगी। कुछ रिपोर्ट्स में उसे घरेलू हिंसा का शिकार भी बताया गया। लाश मिलने और पोस्‍टमार्टम के बाद अंदाजा लगा कि मौत दिसंबर 2003 में ही हो गई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विन्सेंट का जन्म अमेरिका में हुआ था। बाद में बेहतर अवसर की तलाश में वह लंदन आ गई। यहां उसने टीवी इंडस्ट्री में काम किया। हालांकि उसका जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था। वह मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से जूझ रही थी।

उसका विवाह टूट गया था। मौत के 2 साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। इस्तीफे का कारण विंसेंट ने किसी को नहीं बताया था। इसके बाद वह एक घरेलू हिंसा से जुड़े शेल्‍टर होम में अपनी बिताने लगी और इसके बाद उसने सबसे रिश्ते खत्म कर लिए।

इस बीच जॉयस के घरवालों ने उन्‍हें कई चिट्ठ‍ियां भी लिखीं, लेकिन उसे पढ़ने वाला इस दुनिया से जा चुका था। बताया जाता है कि जिस समय जॉयस की मौत हुई, तब वह एक शख्‍स को डेट कर रही थीं। पुलिस ने प्रेमी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

मौत की इस खबर ने तेजी से वैश्विक मीडिया में जगह बनाई। ब्रिटेन में सामुदायिक भावना की घनघोर कमी पर बड़े-बड़े लेख लिखे गए। यह कहानी लंबे समय तक ब्रिटिश प्रेस में चलती रही, लेकिन फिर भी जॉयस की कोई तस्वीर सामने नहीं आई न ही कोई खास जानकारी मिली।

जॉयस की मौत की गुत्‍थी फाइलों में तो सुलझी मान ली गई, लेकिन आज भी उसकी कहानी हर शख्‍स की जेहन में कई सवाल छोड़ जाता है। जॉयस की इस रहस्‍यमई मौत से प्रेरित होकर हॉलीवुड में 'ड्रीम्स ऑफ लाइफ' नाम की एक फिल्‍म भी बनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+