नेपाल से 20 आतंकी गिरफ्तार, भारत पर हमले की साजिश
काठमांडू। नेपाल पुलिस के स्पेशल ब्यूरो ने 20 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी भारत-नेपाल पर हमले की साजिश रच रहे थे। सभी आतंकी अलकायदा से जुड़े हुए हैं और एक धार्मिक संगठन की आड़ में आतंकी योजना बना रहे थे। नेपाल में गिरफ्तार इन आतंकियों में 12 भारतीय, 6 पाकिस्तानी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं।

पुलिस को इन आतंकियों के बारे में भारतीय एजेंसी से खुफिया जानकारी मिली थी। ये आंतकी बड़े आंतकी हमले की फिराक में थे, जबकि नेपाल की जेलों में बंद कुछ आतंकवादी इनकी मदद कर रहे थे। गौरतलब है कि भारतीय खुफिया एजेंसी से मिली हमले की साजिश संबंधी इनपुट के बाद नेपाल पुलिस के स्पेशल ब्यूरो ने एक ऑपरेशन के तहत करीब आतंकियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को इन आंतकियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे तक ऑपरेशन चलाना पड़ा। ये लोग धार्मिक संस्था की आड़ में आतंकी हमले का तानाबाना रच रहे थे। नेपाल पुलिस के द्वारा चलाए गए इस स्पेशल ऑपरेशन की मदद के लिए भारतीय खुफिया विभाग की एक टीम ने भी मदद की थी। पकड़े गए आतंकियों से भारतीय खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी पूछताछ की है। सुरक्षा अधिकारी कुछ आतंकियों को रविवार को ही भारत लाने पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications