न्यूयॉर्क में बेकाबू लिमोजिन कार हादसे की शिकार, 20 लोगों की मौत
न्यूयॉर्क में कार हादसा, 20 लोगों की मौत
न्यूयॉर्क। अपस्टेट न्यूयॉर्क में कार हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। लिमोजिन कार की दूसरे वाहन से टकराने के बाद ये हादसा हुआ। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब लिमोजिन कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मरने वालों में 18 लोग लिमोजिन में सवार थे, जबकि दो राहगीर थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ी से उतरते हुए कार दुपहिया वाहन से टकराईष टूरिस्ट पैलेस होने के चलते यहां काफी भीड़भाड़ थी। हादसा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पुलिस ने रविवार को 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसा न्यूयॉर्क सिटी से 270 किमी उत्तर में हुआ है। न्यूयॉर्क पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इसकी जांच कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications