पाकिस्तान में मौजूद दो और इस्लामिक संगठन ग्लोबल टेररिस्ट आउटफिट
वाशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को पाकिस्तान के दो इस्लामी संगठनों को आतंकी संगठन घोषित किया है। ये दोनों आतंकी संगठन तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं।
जो जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से दी गई है उसके मुताबिक पाकिस्तान में मौजूद तारिक गिदार ग्रुप (टीजीजी) और जमात उल दावा अल-कुरान (जेडीक्यू) को ग्लोबल टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन की लिस्ट में शामिल किया गया है।
टीजीजी तहरीक-ए-तालिबान
पाकिस्तान के दारा अदम खेल स्थित टीजीजी तहरीक-ए-तालिबान का संगठन है और उस पर 16 दिसंबर, 2014 को पेशावर के सैनिक स्कूल आतंकी हमले के अलावा कई आतंकी हमलों की साजिश के आरोप हैं। इस संगठन का चीफ उमर मंसूर जनवरी 2016 में पाकिस्तान की बाचा खान यूनिवर्सिटी पर हमले का मास्टरमाइंड है।
वहीं पेशावर में मौजूद जेडीक्यू तालिबान के मारे जा चुके नेता मुल्ला उमर से जुड़ा संगठन है। इस संगठन का 26/11 हमलों को अंजाम देने वाले हाफिज सईद के संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अलकायदा से लंबेे समय का संबंध है।













Click it and Unblock the Notifications