कॉफी का बिल देखकर बैठा कपल की दिल, दो कप के लिए भरने पड़े इतने लाख रुपये
अमेरिका में एक कपल की कॉफी का बिल 3 लाख से ज्यादा आ गया। हालांकि बाद में कंपनी ने गलती सुधार ली।

पिछले कुछ सालों में कॉफी का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिस वजह से इसके जुड़ बिजनेस भी फल-फूल रहे हैं। अब आपको स्टारबक्स जैसे बहुत से ब्रांड के आउटलेट मिल जाएंगे, जिसमें आप जाकर अलग-अलग तरह की कॉफी पी सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक कपल के साथ जो हुआ, उसका किस्सा दुनियाभर में वायरल हो रहा है।

कहां की घटना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक कपल को काफी पीने का मन हुआ। इस वजह से वो स्टारबक्स गए। वहां पर उन्होंने दो कप कॉफी का ऑर्डर दिया, लेकिन जब बिल पर उनकी नजर पड़ी तो उनका दिल पूरी तरह से बैठ गया। उनको पता था कि स्टारबक्स की कॉफी महंगी होती है, लेकिन दो कप इतने ज्यादा महंगे होंगे, इस बात का अंदाजा उनको नहीं था।

3 लाख से ज्यादा का बिल
कपल के मुताबिक उनकी दो कॉफी का बिल 4456 हजार डॉलर था। भारत के हिसाब से ये राशि 3.6 लाख रुपये के आसपास होगी। उनको ये बात हजम ही नहीं हो रही थी कि कॉफी का बिल इतना ज्यादा आ गया। इतने में तो पूरे इलाके के लोग कॉफी पी लेते। कपल ने बताया कि वो 16 सालों से हर सुबह स्टारबक्स कॉफी पीने जाते। आमतौर पर वो एक आइस्ड अमेरिकन और एक कैप्चिनो ऑर्डर करते, जिसका बिल 10 डॉलर के आसपास रहता है, लेकिन हाल ही में उनके साथ बड़ी अजीब घटना हुई।

क्यों हुआ ऐसा?
घटना के बाद उन्होंने स्टोर के मैनेजर से संपर्क किया और बताया कि उनका बिल इतना ज्यादा आया है। मैनेजर भी बिल देख के चकरा गया। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों से इसकी जांच करवाई, जिस पर पता चला कि ये नेटवर्क में दिक्कत की वजह से हुआ है। हालांकि बाद में कंपनी ने गलती सुधार ली।

चेक हुआ बाउंस
कपल के मुताबिक स्टारबक्स ने उनसे जो ज्यादा चार्ज किया था, उसके बदले में उन्हें दो चेक भेजे, लेकिन वो बाउंस हो गए। उन्होंने कस्टमर केयर से 30-40 बार संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उन्होंने पुलिस को सारा मामला बताया है और वो कंपनी का कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे। हालांकि कंपनी का दावा है कि उसके अधिकारी कपल के संपर्क में हैं और विवाद को सुलझाया जा रहा।












Click it and Unblock the Notifications