बैंकॉक के पट्टानी में ब्लास्ट, एक की मौत, 29 घायल
बैंकॉक। थाइलैंड के दक्षिण में पट्टानी में दो बम ब्लास्ट्स होने की खबरें हैं। इन ब्लास्ट्स में जहां एक व्यक्ति के मारे जाने की खबरें हैं तो वहीं 29 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह ब्लास्ट उस कार में हुआ जिसे एक होटल के बाहर
कोई अनजान शख्स पार्क करके गया था।

न्यूज एजेंसी एपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट मंगलवार को देर रात हुआ। पट्टानी, थाइलैंड का सबसे बड़े शहरों में से एक है और यहां पर वर्ष 2004 से मुसलमान नेताओं ने एक आंदोलन चला रखा है। इस आंदोलन में अब तक 6,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
ताजा घटना में पहला ब्लास्ट कार पार्किंग में हुआ जहां किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन 20 मिनट बाद एक और ब्लास्ट होटल के सामने हुआ जिसमें 25 वर्ष की एक महिला की मौत हो गई।
यह महिला एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक 29 लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications