14 हजार का फोन बचाने के लिए टॉयलेट में डाला हाथ, फंसा तो मदद के लिए बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

अपने फोन को बचाने के चक्कर में एक युवक का हाथ टॉयलेट पॉट में फंस गया। मुंबई के कुर्ला में एक 19 वर्षीय युवक रोहित राजभार टॉयलेट से अपना फोन निकालने की कोशिश कर रहा था, जब उसका हाथ पॉट के अंदर फंस गया। रोहित ने हाथ निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहा।

मुंबई। अपने फोन को बचाने के चक्कर में एक युवक का हाथ टॉयलेट पॉट में फंस गया। मुंबई के कुर्ला में एक 19 वर्षीय युवक रोहित राजभार टॉयलेट से अपना फोन निकालने की कोशिश कर रहा था, जब उसका हाथ पॉट के अंदर फंस गया। रोहित ने हाथ निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहा। काफी मशक्कत के बाद भी रोहित का हाथ जब नहीं निकला तो बचाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

Toilet

19 साल का रोहित राजभार उत्तर प्रदेश के कुर्ला का रहने वाला है। हाल ही में 12वीं की परीक्षाओं के बाद वो अपने अंकल के घर कुर्ला आया था। कुर्ला के विनोबा भावे नगर में स्थित घर में रोहित इंडियन स्टाइल टॉयलेट इस्तेमाल कर रहा था, जब उसका हाथ पॉट में फंस गया। टॉयलेट में रोहित का फोन नीचे पॉट में गिर गया, जब उसने वो निकालने के लिए हाथ अंदर डाला। रोहित ने अपने हाथ में लोहे का एक कड़ा पहना हुआ था। हाथ वापस खींचते वक्त वो कड़ा फंस गया, जिससे हाथ बाहर निकलने में परेशानी होने लगी।

ये भी पढ़ें: VIRAL: ट्रेन से लटकर स्टंट करना पड़ा महंगा, रूह कंपा देगा युवक का ये वीडियो

रोहित ने दूसरे दरवाजे से किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला और मदद के लिए घरवालों को बुलाया। परिवार ने रोहित की मदद करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब परिवार और पड़ोसी भी कोई मदद नहीं कर पाए तो फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। फायर ब्रिगेड ने आकर कमोड को तोड़ा जिससे रोहित का हाथ बाहर निकल पाया। विनोबा भावे नगर के हेड कांस्टेबल रविंद्रनाथ सुर्यावंशी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक रोहित का हाथ बाहर निकाला जा चुका था।

इसके बाद रोहित को राजवाड़ी अस्पताल में हाथ में दर्द होने की शिकायत पर भर्ती कराया गया। एक्स-रे में कुछ न आने पर रोहित को दर्द की दवाई देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं रोहित का 14,000 रुपये का फोन पॉट के ड्रेन में बह गया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: युवक को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने दांव पर लगाई अपनी जान, इंटरनेट ने बताया असली 'हीरो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+