हॉन्गकॉन्ग के जहाज को समुद्री लुटेरों ने किया हाईजैक, 18 भारतीय थे सवार

नई दिल्ली। नाइजीरिया में हॉन्गकॉन्ग के जहाज को समुद्र लुटेरों ने हाईजैक कर लिया है। इस जहाज में 18 भारतीय सवार हैं। जानकारी के अनुसार जब यह जहाज नाइजीरिया की ओर से गुजर रहा था तो समुद्री लुटेरों ने इसपर धावा बोल दिया। जहाज पर लुटेरों ने मंगलवार को शाम तकरीबन 7.20 बजे हमला किया। लुटेरे किसी तरह से जहाज पर चढ़ने में सफल हो गए और उन्होंने भागने से पहले 19 क्रू मेंम्बर को अगवा कर लिया। जिन 19 लोगों को अगवा किया गया है उसमे 18 भारती और एक टर्की का नागरिक है। फिलहाल जहाज नाइजीरिया की नौसेना के कब्जे में है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि अगवा किए गए लोग कहां है।

vessel

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारी नाइजीरिया से संपर्क में हैं और लगातार घटना की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि अगवा भारतीयों को रिहा कराया जा सके। समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली एआरएक्स मैरीटाइम ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि जहाज को समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में रख लिया है। यह जहाज जब 3 दिसंबर की शाम को नाइजीरिया के तट पर पहुंचा उस वक्त लुटेरों ने इसपर हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+