'मेरी बेटी के प्राण वापस ला दो'... चीन में सख्त जीरो Covid नियमों ने लड़की की जान ले ली
लड़की की कोविड सेंटर में मौत से चीन के सख्त कोरोना नियमों पर सवालियां निशान लग गए हैं। खबर के मुताबिक कोविड क्वारंटाइन सेंटर में लड़की तेज बुखार से तप रही थी।
चीन (China) में सख्त जीरो कोविड नियमों ने एक 16 साल की लड़की की जान ले ली। इसको लेकर चीन में हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, चीन के हेनान प्रांत के एक कोविड क्वारंटाइन सेंटर (Covid quarantine centre) में एक 16 साल की लड़की की मौत हो गई। इस घटना ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अधिकारियों से उन लोगों ने लड़की के इलाज के लिए कहा था, लेकिन उन लोगों ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

16 साल की लड़की की कोविड क्वारंटाइन सेंटर में मौत
लड़की की कोविड सेंटर में मौत से चीन के सख्त कोरोना नियमों पर सवालियां निशान लग गए हैं। खबर के मुताबिक कोविड क्वारंटाइन सेंटर में लड़की तेज बुखार से तप रही थी, जिसके कारण वह गुस्से काफी गुस्से और आक्रोश से भरी हुई। तेज बुखार और गुस्से के कारण लड़की की क्वारंटाइन सेंटर में मौत हो जाती है। इसके बाद से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर लोग चीन के सख्त कोविड नियमों के खिलाफ बोल रहे हैं। चीन में सख्त कोविड नियमों में, कोरोना मरीजों या उसके संपर्क में आए लोगों को सरकारी कोविड क्वारंटाइन सेंटर में हर हाल में भेजा जाता है।

लड़की की मौत पर मचा बवाल
द इंडिपेंडेंट ने बताया कि, हेनान प्रांत में जिस लड़की की कोविड क्वारंटाइन सेंटर में मौत हुई उसे परिवार से दूर एक अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। परिवार का आरोप है कि उसकी बेटी को तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद वह इस पीड़ा को सह नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। परिवार ने कहा कि अधिकारियों ने लड़की के इलाज के अनुरोध को खारिज कर दिया था ,जिसके कारण उनकी बच्ची की मौत हो गई।

मेरी बेटी वापस कर दो...पिता ने रोते हुए कहा
पीड़ित परिवार अपनी बच्ची की मौत से काफी आहत है। उनकी वेदना को सुनकर पत्थर दिल वाले भी पिघल जाए, लेकिन चीन सरकार को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता होगा। पीड़ित परिवार ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार और अनुशासन निरीक्षण आयोग की केंद्रीय समिति से रुझोउ सरकार की उपेक्षा की जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने साथ में कहा है कि उनकी बेटी की जिंदगी को वापस करें। बीबसी ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता अपनी बेटी के शव के बगल में बिलख-बिलखकर रो रहे थे।

लड़की को कोरोना हुआ था, स्पष्ट नहीं
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की को कोविड हुआ था या उसे क्वारंटाइन साइट में इसलिए रखा गया था क्योंकि वह किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आई थी। वहीं इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

चीन में सख्त कोविड नियम
बता दें कि,चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए चीन के कई प्रांतों में सख्त पांबदियां लागू कर दी गई है। नई ट्रैवल गाइडलाइन भी जारी की गई है। इस बीच अधिकारियों ने रविवार को बताया कि चीन में 15 अक्टूबर की तुलना में कम मामले देखे गए। चीन में लक्षण वाले और बिना लक्षण वाले दोनों तरह के मामलों में इजाफा हो रहा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि 244 मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए है वहीं 782 मरीजों में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखे है। वहीं, ओमीक्रोन के दो नए वेरिएंट ने चीन में भारी उत्पात मचाए हुए है।
(Photo Credit : Twitter & PTI)












Click it and Unblock the Notifications