अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस से लगातार हर रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1237 की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। तमाम कोशिशों के बावजूद अमेरिका में लोगों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी तक अमेरिका में कोरोना वायरस से कुल 89420 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है, वहीं 2.73 लाख संक्रमित लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

usa

कोरोना के कारण यूरोप और अमेरिका में भयंकर तबाही मची हुई है। अमेरिका के बाद रूस अब तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। रूस में भी संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के खतरे की बात करें तो अबतक कोरोना वायरस 3.11 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तकरीबन 47 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि तकरीबन 16 लाख लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस की वजह से 17 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन कल खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार आज लॉकडाउन 4 को लेकर अहम ऐलान कर सकती है। पूरे देश में 25 मार्च, 2020 को देशबंदी को घोषणा की गई थी। अब गृह मंत्रालय देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण की तैयारी कर रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को केंद्र की तरफ से इस सिलसिले में नए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं। इसी बीच ऐसे खबरें भी सामने आ रही हैं कि देश के 12 राज्यों के 30 जिलों में लॉकडाउन पहले की तरह सख्ती से जारी रहेगा, जबकि बाकि क्षेत्रों में ढील दी जा सकता है।

Recommended Video

    Coronavirus America : Donald Trump पर फिर बरसे Barack Obama,अब कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+