अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर समेत 12 आतंकी ढेर

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के गवर्नर सरवर सुबत के हवाले बताया, "अफगान सुरक्षा सूत्रों ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है कि शनिवार शाम खाशरोद जिले में एक हवाई हमले में तालिबान कमांडर मुल्ला इब्राहिम मारा गया।"
उन्होंने बताया कि अफगानी सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रीय राजधानी काबुल से 790 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में यह हमला किया। गवर्नर ने बताया कि तालिबान लड़ाकों के समूह का नेतृत्व करने और सरकार विरोधी गतिविधियां शुरू करने के लिए मुल्ला इब्राहिम हाल ही में खाशरोद पहुंचा था।
अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "अफगान राष्ट्रीय पुलिस ने सेना और नाटो गठबंधन वाली सेना के सहयोग से कुनार, नांगरहार, कंधार, वर्दक, फराह, हेलमंड और निमरोज प्रांतों में पिछले 24 घंटों में 12 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया। 10 आतंकवादी घायल हुए हैं और कई पकड़े गए हैं।"
बयान में कहा गया है कि अफगान पुलिस ने हथियार जब्त करने के अलावा कई बमों को भी निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों ने तालिबान के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और उसके जवाब में आतंकवादी बम विस्फोट और हमले कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications