नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद में जुटे 1000 स्वयंसेवक, 20000 लोगों तक पहुंचायी मदद

काठमांडू। नेपाल में आयी भयंकर त्रासदी में मारे गये हजारों लोगों की मदद के लिए आरएसएस खुद वृहद स्तर पर नेपाल में लोगों की मदद कर रहा है। नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आरएसएस के 1000 स्वयंसेवक नेपाल में दिनरात मदद के लिए जुटे हैं।

earthquake

नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आरएसएस के शीर्ष नेता दत्तात्रेय होसबोले खुद नेपाल में इस पूरे अभियान की अगुवायी कर रहे हैं। भक्तपुर के आरएसएस के कैंप के बाहर बड़ी संख्या में लोगों कतार लगाये मदद के लिए खड़े हैं। यही नहीं आरएसएस ने अभी तक इस जगह 20000 लोगों को मदद पहुंचा दी है।

आरएसएस की हेल्पलाईन को अभी तक 10000 हजार लोगों ने मदद के लिए फोन किया है। जिसमें से 6000 हजार लोगों तक मदद पहुंचा दी गयी है। आरएसएस के 1000 स्वयंसेवक हर वक्त भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

वहीं 5000 किलोग्राम की राहत सामग्री यहा पीड़ितों में बांटने के लिए पहुंचायी गयी है। आरएसस ने 10000 टेंट शीट वितरित किये हैं। आरएसएस के प्रवक्ता ने बताया कि स्वयंसेवी सेना- राष्ट्रीय सेवा भारती और सेवा इंटरनेशनल पहले से ही नेपाल में पूरी मदद के लिए मौजूद है। 50 डॉक्टरों को मूलभूत जरुरतों के साथ भेजा जा रहा है।

आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख मनमोहन नैद्य ने बताया कि डॉक्टरों को लखनऊ, दिल्ली और गुजरात से नेपाल के लिए रवाना किया गया है। वहीं लखनऊ की टीम पहले ही नेपाल पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+