अमेरिका के इस शहर में किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने वाले व्यक्ति को दिए जा रहे 100 डॉलर
न्यूयॉर्क सिटी शहर के किसी भी केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने वाले व्यक्ति को 100 डॉलर दे रहा है।
वाशिंगटन, 29 जुलाई। न्यूयॉर्क सिटी शहर के किसी भी केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने वाले व्यक्ति को 100 डॉलर दे रहा है। शहर के मेयर बिल डी ब्लासियो के बयाना का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क शहर के किसी भी केंद्र पर कोरोना का पहला टीका लगवाने वाले व्यक्ति को 100 डॉलर भी दिये जाएंगे। बता दें कि अमेरिका में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में सरकार ने यह स्कीम निकाली है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर आएं।

मेयर बिल डी ब्लासियो ने अपने बयान में कहा कि जब आपको कोई 100 डॉलर देता है तो उसका एक अलग प्रभाव पड़ता है। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करना है। हम कोविड -19 के साथ कई अन्य मुद्दों पर बात कर सकते हैं, लेकिन अगर हम टीकाकरण के बारे में बात नहीं कर रहे हैं तो हम समाधान के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों को पेंशन देगी गुजरात सरकार, 70 आवेदन मिले, 20 को स्वीकृति
Recommended Video
खबर के अनुसार बुधवार तक न्यूयॉर्क के 71 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण पूरा कर लिया गया। वहीं शहर की 59% जनता को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं शहर के 65 प्रतिशत वयस्क और शहर की कुल आबादी की 54 प्रतिशत जनता को कोरोना के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
अमेरिका में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट तांडव मचा रहा है। न्यूयॉर्क के कई इलाके डेल्टा वेरिएंट के कारण फिर से हॉट स्पॉट घोषित किये जा चुके हैं। वहीं शहर में सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications