उम्र 10 वर्ष और सब अभी से पूछते हैं, 'आर यू सिंगल'

लॉस एंजिल्‍स। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की बताई जा रही 10 वर्ष की क्रिस्टीना पिमेनोवा जो कि एक रूसी नागरिक है, ने अमेरिका की जानी मानी कंपनी एलए मॉडल्स के साथ एक बड़ी डील साइन की है।

Kristina-Pimenova-russia

खास बात है कि सिर्फ 10 वर्ष की उम्र में क्रिस्टीना नामी-गिरामी कंपनी के साथ काम करने और अपनी तस्वीरों पर आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस में जन्मी क्रिस्टीना एलए मॉडल्स के साथ काम करने के लिए लॉस एंजिल्स आ गई हैं। क्रिस्टीना अभी जूनियर अरमानी के ताजा विज्ञापन में दिखाई दे रही हैं।

क्रिस्टीना के सोशल मीडिया एकाउंट्स उनकी मां ग्लीकेरिया पिमेनोवा हैंडल करती हैं। क्रिस्टीना के 20 लाख से ज्यादा फेसबुक पर और 10 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोवर हैं।

पिछले साल क्रिस्टीना की मां ने सोशल साइट पर क्रिस्टीना की कुछ ऐसी तस्वीरें डाली थीं जिन पर तारीफ के साथ-साथ उत्तेजक कमेंट भी आए थे।

क्रिस्टीना की एक तस्वीर पर कमेंट आया है, 'आर यू सिंगल?' लेकिन क्रिस्टीना इन कमेंट्स से बेपरवाह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। क्रिस्टीना की मां का कहना है कि जो लोग विरोध करते हैं वो बीमार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है।

गौरतलब है कि क्रिस्टीना ने चार वर्ष की उम्र में कैटवाक करना शुरू कर दिया था। एलए मॉडल्स ने क्रिस्टिना को अपने यूथ सेक्शन के लिए साइन किया है। क्रिस्टीना बच्चों के लिए बनाए जाने वाले कपड़ों के लिए मॉडलिंग करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+