Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के लिए तैयार ब्राजील की 10 लाख वेश्‍याएं

Brazil
रियो डि जनेरो। वर्ल्ड कप फुटबॉल के बुखार में डूबे ब्राजील में होने वाले इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों में खिलाड़ी तो डूबे हैं ही साथ ही कुछ और लोग भी हैं जिन्‍होंने फुटबॉल के इस बड़े मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह लोग हैं ब्राजील के 12 शहरों में निवास करने वाली वेश्‍याएं।

ब्रिटिश न्‍यूजपेपर द इंडिपेंडेंट की ओर से सोमवार को ही जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्‍ड कप का लुत्‍फ उठाने आने वाले लोगों के लिए एक दिलचस्प खबर यह है कि वहां देश भर की वेश्याओं का जमावड़ा लगने वाला है और लगभग दस लाख वेश्याएं वहां ग्राहकों के आने का इंतजार कर रही हैं।

12 शहरों में जून से आयोजित होने वाले फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के मैच होंगे और हर शहर में वेश्याओं की भीड़ जमा होने वाली है। इंडिपेंडेंट की इस रिपोर्ट में लिखा है कि वहां की वेश्याएं भी फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं।

इसके लिए, वे अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं और साथ ही साथ डांस की क्‍लासेज भी। उन्हें लगता है कि इससे वेश्यावृत्ति करने में आसानी होगी।

ब्राजील में वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता मिली हुई है और इसलिए वहां यह बिजनेस फल-फूल रहा है। वहां मिस प्रॉसटीट्यूट स्पर्धा भी होती है। यहां के शहर वेलो होरेंजेंत को तो बार कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है। यहां 23 वेश्यालय हैं जिनमें 2,000 से ज्यादा वेश्याएं काम करती हैं।

इनकी अपनी यूनियन भी है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें अच्छे पैसे कमाने का मौका मिलेगा। वहां 2 लाख दर्शक आने वाले हैं।

20 करोड़ लोगों के इस देश में रोजगार के अभाव और अशिक्षा के कारण यह हालत पैदा हुए है। वहां लड़कियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है और इस कारण वे यह जोखिम भरा काम करती हैं।

ब्राजील में 10 प्रतिशत महिलाएं अनपढ़ हैं और एक करोड़ 30 लाख को भरपेट खाना भी नहीं मिलता। हर साल वहां 42,785 महिलाओं की हत्या हो जाती है।

एक समय ऐसा भी था कि यहां सरकारी वेबसाइट पर वेश्याओं के लिए टिप्स भी डाली जाती थीं। उन्हें बताया जाता था वह कैसे ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करें और कैसे उनकी खातिरदार करें। बाद में इस हिस्से को वेबसाइट से हटा दिया गया।

ऐसा नहीं कि वहां के लोग इस बिजनेस के समर्थन में ही हैं। वहां की बड़ी ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई। उनका कहना है कि इस तरह से महिलाओं का शोषण हो रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+