अमेरिका: एयरपोर्ट पर फायरिंग, एक शख्स की मौत
ओकलाहोम सिटी के पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को गोली मारी गई है वह साउथवेस्ट एयरलाइन्स का कर्मचारी था।
ओकलाहोम सिटी (यूएसए)। अमेरिका के ओकलाहोम सिटी के विल रोजर्स वर्ल्ड एयरपोर्ट पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट को बंद करके फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश में जुट गई।

एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद टर्मिनल बंद
ओकलाहोम सिटी के पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को गोली मारी गई है वह साउथवेस्ट एयरलाइन्स का कर्मचारी था।
उसकी पहचान 52 वर्षीय माइकल विंकस्टर के तौर पर हुई है। उसके घर का पता नहीं चल सका है। एयरलाइंस ने कहा है कि वह मामले की जांच में पुलिस की पूरी मदद करेंगे।
फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि इस बीच एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
एयरलाइंस के कर्मचारी को मारी गई गोली
पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने एयरपोर्ट के कॉम्प्लेक्स को बंद कर रखा है। वहीं कई फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक टर्मिनल नहीं खुलेंगे फ्लाइट्स का आवागमन सामान्य नहीं हो सकेगा।
बता दें कि इस एयरपोर्ट से रोजाना 7 से 8 हजार लोग अलास्का, डेल्टा, साउथवेस्ट और यूनाइटेड एयरलाइन्स लेते हैं। एयरपोर्ट में हुई हत्या के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करके मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications