इजराइल की तीनों सेनाएं तैयार, डर से गाजा छोड़ रहे लोग, सेना ने कहा- अब समय पूरा हुआ, अब हमला करेंगे
इजराइल और हमास के बीच युद्ध नौवें दिन में प्रवेश कर गया है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने घोषणा की है कि वे गाजा पट्टी में हवाई, जमीन और नौसेना बलों को शामिल करके एकसाथ हमले के लिए तैयार हैं।
इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा कि वे अब तक एयरस्ट्राइक कर रहे थे, लेकिन अब वे तीनों ओर से (एयर फोर्स, नेवी और आर्मी) गाजा पर हमला करेंगे। आईडीएप ने कहा कि हमले की तैयारी पूरी हो गई है।

सेना का बयान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा गाजा सीमा के पास सैनिकों से मुलाकात के बाद आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को गाजा पट्टी में सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगला चरण जल्द ही आ रहा है।
इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि जैसे ही वे देखेंगे कि नागरिक वहां से चले गए हैं, इजराइल गाजा में "महत्वपूर्ण सैन्य अभियान" शुरू कर देंगे।
लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने सीएनएन से बात करते हुए कहा, "हम महत्वपूर्ण सैन्य अभियान तभी शुरू करेंगे जब हम देखेंगे कि नागरिक क्षेत्र छोड़ चुके हैं।"
कॉनरिकस ने कहा, "गाजा में लोग जानें कि हम समय के साथ बहुत उदार रहे हैं। हमने पर्याप्त चेतावनी दी है, 25 घंटे से अधिक... मैं यह कहने के लिए अधिक जोर नहीं दे सकता कि अब गाजावासियों के जाने का समय आ गया है।
इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्स ने सुरंगों में बने हमास के ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया है। सेना ने जबल्या, जायतुन, अल-फुरकान और बेत हनौन इलाकों में हमले कर अंडरग्राउंड टनल में हमले किए। यहां कई मोर्टार लॉन्चर तबाह किए गए हैं।
इस बीच अमेरिका ने इजराइल की मदद के लिए भू-मध्य सागर में दूसरा वॉरशिप भेजा दिया है। यूएस एयर फ़ोर्स सेंट्रल ने शनिवार को मध्य पूर्व क्षेत्र में F-15E लड़ाकू जेट और A-10 ग्राउंड-अटैक जेट की तैनाती की घोषणा की।
इजराइल के जमीनी हमले के डर से हजारों फिलिस्तीनियों का उत्तरी गाजा से भागना जारी है। फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की प्रवक्ता जूलियट तौमा ने एपी से बात करते हुए बताया कि, यह स्पष्ट नहीं है कि शनिवार दोपहर तक उत्तरी गाजा में कितने फ़िलिस्तीनी बचे है लेकिन एक सप्ताह में 10 लाख लोग गाजा छोड़ चुके हैं।
गाजा शहर में लोग भागकर अस्पतालों में शरण ले रहे हैं। गाजा शहर के मुख्य अस्पताल, अल-शिफा में, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की लगभग 35,000 की संख्या में भीड़ इक्ठ्ठी है। इनमें से कई खून से लथपथ हैं।
ये हॉलवे, अस्पताल के मैदान में, पेड़ों के नीचे और साथ ही इमारत की लॉबी के अंदर बैठे हैं। वे इस उम्मीद में अस्पताल में है कि वे यहां लड़ाई के बीच सुरक्षित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications